बस यात्रा के दौरान महिला के पर्स से 11 ग्राम सोने के गहने चोरी

जांच में जुटी पुलिस, दर्यापुर-अमरावती सफर के दौरान हुई घटना

अमरावती/दि.22- अमरावती शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला के साथ बस यात्रा के दौरान चोरी की वारदात सामने आई है. यह घटना दर्यापुर से अमरावती सफर के दौरान घटित हुई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला दर्यापुर से अमरावती की ओर बस से सफर कर रही थी. यात्रा के दौरान अज्ञात चोर ने मौका पाकर महिला के पर्स से करीब 11 ग्राम सोने के गहने चोरी कर लिए. महिला को इस घटना की जानकारी तब हुई जब उसने अपना पर्स चेक किया, जिसमें से गहने गायब थे. घटना बस स्थानक (बस स्टैंड) क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां बस पहुंचने के बाद महिला को चोरी का पता चला. इसके बाद महिला ने तुरंत कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बस में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके. इस घटना के बाद बस यात्रियों में भय का माहौल है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की विशेष सावधानी रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

Back to top button