रुक्मिणी नगर में तितली भंवरा जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार

अमरावती/दि.9- राजापेठ पुलिस ने रुक्मिणी नगर स्थित बागड़े मार्केट की एक दुकान में चल रहे तितली भंवरा जुआ अड्डे पर छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से नकदी और जुआ खेलने का सामान भी जब्त किया है.
राजापेठ पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि, बागड़े मार्केट की एक दुकान में तितली भंवरा नामक जुआ चलाया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने दुकान को घेरकर दोपहर करीब 1 बजे छापा मारा. इस दौरान हमालपुरा निवासी अमोल मोहन बागड़े (40) को जुआ खेलते और लोगों से पैसे लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से 565 रुपये नकद तथा जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की. आरोपी के खिलाफ राजापेठ पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. इस कार्रवाई में पुलिस टीम के प्रशांत बेलोकर, आकाश यादव, अंकुश काले, रफीक खान, आबिद शेख, सतीश टिपले, अर्जुन कदम, पंकज गाठे और अमोल देशमुख ने सहभाग लिया.

Back to top button