नवनीत राणा: ‘सब साथ हैं तो संघर्ष क्यों?’

पूर्व सांसद की फिर एक पोस्ट चर्चा में

* भाजपा का अंदरूनी विवाद सामने?
अमरावती/ दि. 22- लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी नई उम्मीद के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों का जोरदार प्रचार करने वाली पूर्व सांसद नवनीत राणा पिछले कुछ दिनों से भाजपा में आंतरिक विरोध और राज्यसभा का मौका न मिलने पर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर नहीं कर रही हैं, लेकिन उनके सोशल मीडिया के नए ’रील’ के जरिए यह फिर से व्यक्त हुई है.
सूचक शब्दों में भावनाएं व्यक्त
नवनीत राणा ने पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर संवाद करते हुए सूचक शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. ताजा पोस्ट में भी उन्होंने भावनात्मक मुद्दे उठाए हैं. इस पोस्ट की काफी चर्चा है. आप संघर्ष करें, हम आपके साथ हैं, यह वाक्य सार्वजनिक जीवन में इतनी बार इस्तेमाल हो चुका है कि अब उसकी गंभीरता से ज्यादा उसमें छिपा व्यंग्य अधिक महसूस होता है. इसी वाक्य का संदर्भ देते हुए नवनीत राणा ने सच्चाई की कड़वाहट दिखाई है.
क्या कहा नवनीत राणा ने?
सोशल मीडिया पोस्ट में नवनीत राणा ने हिंदी भाषा में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने सवाल उठाया है, लोग कहते हैं, आप संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं, लेकिन आप साथ हैं, तो यह संघर्ष क्यों? वह कहती हैं, किसी ने बहुत अच्छी बात कही है; बात कड़वी है लेकिन सच है. जीवन में आपने भी इसे कई बार सुना होगा, लोग कहते हैं- ’आप संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं’, फिर अगर सब साथ हैं, तो यह संघर्ष बचा ही क्यों?

Back to top button