पूरे वर्ष का लेखाजोखा

105 मेडिकल की जांच, 31 लाइसेंस निलंबित

* फूड एंड ड्रग विभाग ने तीन लाइसेंस किए रद्द
अमरावती/ दि.22- फूड व ड्रग विभाग ने बीते वित्त वर्ष में जिले की 105 दवा दूकानों का निरीक्षण किया. नियमों से परे जाकर दवा बेचने का काम करनेवाले 31 मेडिकल दूकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए. उसमें भी तीन दवा दूकानों में घोर अनियमितता के कारण लाइसेंस रद्द कर देने की कठोर कार्रवाई की गई. यह जानकारी सहायक आयुक्त डॉ. ए.एम. मानिकराव ने दी.
उन्होंने बताया कि अन्न और औषध प्रशासन को दवा दूकानों का नियमित निरीक्षण करना पडता हैं. मेडिकल दूकानों में अनेक प्रकार के मापदंड देखते जाते है. दवाई विक्री का परवाना अपडेट है या नहीं. फार्मासिस्ट उपस्थित है या नहीं. स्टॉक का रिकॉर्ड बराबर है. डॉक्टर की परची के बगैर दवाईंया तो नहीं बेची जा रही. ऐसी अनेक बातों की जांच ड्रग निरीक्षक करते हैं. यह रूटीन प्रक्रिया हैं.
सहायक आयुक्त ने बताया कि कम मानव संसाधन के बावजूद विभाग काम कर रहा हैं. रेग्यूलर जांच और निरीक्षण किया जा रहा हैं. दवा निरीक्षकों ने पिछले वर्ष 105 मेडिकल का अवलोकन किया. निरीक्षण में खामिया पाए जाने से 31 मेडिकल के लाइसेंस निलंबित किए गए. तीन लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं. मानिकराव ने बताया कि दवा दुकान की जांच में कोई खामी पाए जाने पर संबंधित दुकानदार को नोटिस देकर खुलासा मांगा जाता हैं. उसके बाद दोषि दूकानदार का परवाना निलंबित या रद्द किया जाता हैं.
1 लाख की दवाई जब्त
एफडीए ने उक्त अवधि दौरान 35 दूकानों से जांच के लिए सैंपल लिए थे. एक सैंपल अप्रमाणित सिध्द हुआ. उस दवाई की 1 लाख 14 हजार की खेप एफडीए ने जब्त कर ली. इस बारे में न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया हैं. अधिकारियों ने लोगों से दवा के खरिदी के समय साधान रहने कहा ंहै. एक्सपायरी डेट जांच लेने और चिकित्सक की सलाह के बगैर कोई भी दवाई सेवन न करने का आवाहन एफडीए ने किया हैं.

Back to top button