धारणी थाना वाचनालय को दुर्गाताई बिसंदरे द्वारा स्पर्धा परीक्षा पुस्तकें भेंट

अधिकारी बनने वाले विद्यार्थी को 11000 का पारितोषक

* दो दैनिक समाचार पत्र वाचनालय को लगाकर दिए जाएंगे
धारणी/दि.24- मेलघाट के अनेक विद्यार्थी सुविधाओं के अभाव में पीछे रह जाने के उदाहरण हैं मेलघाट के विद्यार्थी अधिकारी बनने का सपना देखते हुए मेहनत भी करते हैं मगर उचित सुविधा और पुस्तकों के अभाव में उनके सपने टूट जाते हैं ऐसा न हो इसलिए भारतीय जनता पार्टी मेलघाट जिला महिला महामंत्री तथा सामाजिक हित को बढ़ावा देने वाली सौ दुर्गाताई प्रभुदास बिसंदरे ने धारणी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले वाचनालय को स्पर्धा पुस्तके भेंट स्वरूप दीं इस समय धारणी पुलिस थाने के थानेदार अवतारसिंग चव्हाण उपस्थित थे.
साथ ही विद्यार्थियों ने आवश्यक पुस्तकों की सूची बनानी चाहिए उसके अनुसार स्पर्धा परीक्षाओं की पुस्तके उपलब्ध कराने का भी आश्वासन इस समय विद्यार्थियों को दिया गया. वाचनालय से अध्ययन करके अधिकारी बनने वाले विद्यार्थी को 11000 का नकद पारितोषक भी दुर्गा प्रभुदास बिसंदरे की ओर से दिया जाएगा ऐसी घोषणा थानेदार अवतार सिंह चव्हाण ने की, इस समय प्रभुदास बिसंदरे जमादार सतीश राठोड व अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे.

Back to top button