डॉ. भीमराव आंबेडकर का कार्य आज भी मार्गदर्शक
बीजेपी के युवा नेता विवेक गुल्हाने का कहना

नांदगांव पेठ/दि.24 – डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का कार्य आज भी पूरे देश को मार्गदर्शन दे रहा है. उनके द्वारा दिया गया संविधान और समानता, बंधुता व न्याय के विचार आज की समाज व्यवस्था की नींव हैं. उनकी दूरदृष्टि के कारण ही हर वर्ग को समान अधिकार मिले हैं और देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है. डॉ. आंबेडकर के विचार केवल इतिहास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आज भी हर नागरिक को सही दिशा देने वाले हैं, ऐसा प्रतिपादन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विवेक गुल्हाने ने किया. वे कांबले पुरा स्थित वैशाली बुद्ध विहार में अनुयायियों से संवाद कर रहे थे.
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर विवेक गुल्हाने, मनीषा गुल्हाने तथा पूर्व जि.प. सदस्या भारती गेडाम, पत्रकार मंगेश तायडे, राजेंद्र तुले ने नांदगांव पेठ के विभिन्न बुद्ध विहारों का दौरा कर महामानव को अभिवादन किया. इस दौरान उन्होंने परिसर के सभी विहारों में जाकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित किए. वैशाली बुद्ध विहार में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं को हार अर्पित कर अभिवादन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित बौद्ध अनुयायियों से संवाद करते हुए विवेक गुल्हाने ने डॉ. आंबेडकर और महात्मा फुले के कार्यों पर प्रकाश डाला.
इस अवसर पर मनीषा गुल्हाने, भारती गेडाम तथा पत्रकार मंगेश तायडे, राजेंद्र तुले ने भी अपने विचार व्यक्त कर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें अभिवादन किया. इस दौरान खंडारे पुरा स्थित पंचशील बुद्ध विहार, गडलिंग पुरा स्थित यशोधरा बुद्ध विहार, शिंदी पुरा स्थित सुजाता बुद्ध विहार तथा शासकीय वसाहत में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं को अभिवादन किया गया.
इस अवसर पर सुशीला कांबले, माया कांबले, सुनीता कांबले, मंदा कांबले, कांता कांबले, कमला कांबले, उषा शेलारे, सचिन कांबले, दिनेश कांबले, मनोज गडलिंग, योगेश कुकडे, अनिश कांबले, सतीश कांबले, आशिष कांबले, अमोल कांबले, प्रफुल कांबले, कल्पेश कांबले, अनिकेत कांबले, आयुष कांबले, अंशुमन कांबले, दीपंकर रंगारी, सूरज खंडारे सहित अनेक अनुयायी उपस्थित थे.





