गुरुकुंज मोझरी के दास टेकडी के पास भीषण आग

अनेक पेड जलकर राख

तिवसा/दि.25- तिवसा तहसील के गुरुकुंज मोझरी दास टेकडी के पास 21 अप्रैल की रात फिर से आग लगने से खलबली मच गई. इस आग से अनेक पेड जलकर राख हो गये. आग की यह दूसरी घटना है. दमकल कर्मियों की सहायता से इस आग को काबू में किया गया.
दास टेकडी के पास आग लगने की जानकारी मिलते ही तिवसा के थानेदार गोपाल उपाध्याय अपने दल के साथ घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने नगरपंचायत के अग्निशमन दल की सहायता से आग को नियंत्रित करने के प्रयास शुरु किये. अथक प्रयासों के बाद आग को काबू में किया गया. यह आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.

* कचरा डिपो को आग
तिवसा नगरपंचायत के कचरा डिपो को बुधवार को दोपहर में अचानक आग लगने से नगरपंचायत में डिपो में जमा किये हुए कचरे को आग लग गई. इस आग को बुझाने तिवसा व चांदूर रेल्वे से दमकल वाहन बुलाने पडे. दो घंटे के अथक प्रयासों के बाद आग को नियंत्रित किया गया. लेकिन शाम को गुरुदेव नगर मोझरी स्थित परिसर में फिर से आग लग गई. इस आग को काबू करने में अथक परिश्रम करना पडा.

Back to top button