माहेश्वरी नवयुवक मंडल का चाय पर चर्चा कार्यक्रम कल

पीढियों के बीच बढती दूरी कम करने पर होगा संवाद

 निमिषा साबू करेंगी मार्गदर्शन
अमरावती/दि.25- श्री माहेश्वरी पंचायत के अंतर्गत श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, अमरावती द्बारा एक विशेष संवादात्मक कार्यक्रम चाय पे चर्चा का आयोजन किया जा रहा हैं. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पीढियों के बीच की दूरी को कम करना हैं. कार्यक्रम में प्रसिध्द मनोवैज्ञानिक एवं मनोचिकित्सक निमिषा साबू उपस्थित रहकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी.
इस दौरान बदलती जीवनशैली, पारिवारों में संवाद की कमी, करियर को लेकर सोच में अंतर, तकनीकी दूरी संयुक्त एवं एकल परिवार व्यवस्था, सामाजिक अपेक्षाएं तथा पारंपारिक मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी. यह कार्यक्रम रविवार 26 अप्रैल को सुबह 9 से 11 बजे तक राज रेस्टोरेंट राजापेठ अमरावती में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में झेन-झेड, मिलेनियल्स, माता-पिता एवं दादा- दादी सहित सभी पीढियों को सादर आमंत्रित किया गया हैं, ताकि आपसी समझ संवाद और सामंजस्य को बढावा मिल सके. मंडल की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं.

Back to top button