तंत्र-मंत्र से टूटी शादी जोडने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

चायनिज ठेला चलानेवाला रियाजोद्दीन व उसका साथी वसीम गिरफ्तार

* उच्च शिक्षित युवती को फांसा था अपने प्रेमजाल में, दुष्कर्म के साथ ही 32 हजार रुपए भी ऐंठे
* युवती ने रियाजोद्दीन पर अपनी असल पहचान छिपाकर खुद को प्रेमजाल में फांसने का लगाया आरोप
* कथित लव-जेहाद वाले मामले के चलते शहर सहित जिले में मचा जबरदस्त हडकंप
अमरावती /दि.27- अभी जुडवां शहर में उजागर हुए अयान अहमद के वायरल वीडियो कांड से संबंधित खबरों की स्याही सुखी भी नहीं है कि, तभी इससे ही लगभग मिलता-जुलता एक और सनसनीखेज कांड उजागर हुआ है. जिसमें पंचवटी चौराहे पर चायनिज का ठेला लगानेवाले रियाजोद्दीन फयामोद्दीन पठान (45, चिलमछावनी) ने मोहम्मद वसीम (35) नामक अपने एक सहयोगी के जरिए अपने संपर्क में आई 35 वर्षीय युवती को अपने प्रेमजाल में फांसा तथा तंत्र-मंत्र व जादूटोना के नाम पर उसकी टूटी हुई शादी को दुबारा जोड देने का झांसा देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. साथ ही साथ उससे 32 हजार रुपए भी ऐंठ लिए. इस पूरे मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए पीडित युवती द्वारा आरोप लगाया गया कि, रियाजोद्दीन ने अपनी असल पहचान छुपाते हुए उसे अपना नाम ‘राजू’ बताया था. जिसके चलते उसने राजू समझकर रियाज पर भरोसा किया था. इस शिकायत के आधार पर गाडगे नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए जांच व पूछताछ करनी शुरु कर दी है.
दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र निवासी पीडिता अपने फ्लैट में अकेली रहती है. जिसकी जान-पहचान कुछ समय पहले पंचवटी चौक परिसर में चायनिज का ठेला लगानेवाले रियाजोद्दीन से हुई थी और बातचीत का सिलसिला आगे बढने के साथ ही दोनों के बीच दोस्ती भी हो गई थी. इसी दौरान उक्त युवती का विवाह एक साधनसंपन्न परिवार में तय हुआ था. लेकिन कुछ कारणों के चलते उक्त रिश्ते की बात टूट गई. जिसकी जानकारी मिलते ही रियाजोद्दीन ने तंत्र-मंत्र एवं जादूटोने के जरिए टूटे हुए रिश्ते को दुबारा जोड देने का झांसा देते हुए उक्त युवती से अपने साथी मो. वसीम के जरिए 35 हजार रुपए झटक लिए. साथ ही रियाजोद्दीन ने पीडिता के साथ खुद विवाह करने का झांसा देते हुए उसे अपने प्रेमजाल में भी फांसा और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. लेकिन कुछ दिन पहले जब पीडिता ने रियाजोद्दीन पर अपने साथ विवाह करने के लिए दबाव डालना शुरु किया, तो रियाजोद्दीन ने उसके साथ विवाह करने की बात से मुकरते हुए उससे लिए गए 35 हजार रुपए उसे वापिस लौटा दिए. जिसके चलते खुद को ठगा हुआ और शोषित महसूस करने के बाद पीडिता ने 25 अप्रैल की रात नांदगांव पेठ पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार पर नांदगांव पेठ पुलिस ने गत रोज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले में जांच शुरु की.
* पीडिता के साथ आरोपी के घर जाकर पुलिस ने किया पंचनामा
जानकारी के मुताबिक इस मामले में अपराध दर्ज करने के साथ ही नांदगांव पेठ पुलिस पीडिता को अपने साथ लेकर आरोपी रियाजोद्दीन के घर पर पहुंची, जहां पर आरोपी द्वारा पीडिता का कई बार शारीरिक शोषण भी किया गया था. इस समय पीडिता की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा करने के साथ ही रियाजोद्दीन और उसके साथी मो. वसीम को हिरासत में लिया.
* रियाज के दो चेले पहले से छेडखानी में नामजद
जानकारी यह भी सामने आई है कि, खुद को ‘लवगुरु’ बतानेवाले रियाजोद्दीन द्वारा अपने चायनिज ठेले पर 4 से 5 बेहद आकर्षक एवं गठिले बदन वाले युवकों को काम पर रखा गया था. जो वहां पर आनेवाली युवतियों से दोस्ती कर उन्हें जाल में फंसाने का काम करते थे. जिसमें से शेख इरफान शेख हमीद तथा शमशेर शाह नामक दो युवकों के खिलाफ गाडगे नगर पुलिस थाने में छेडखानी को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज है. जिसमें से शेख इरफान शेख हमीद के खिलाफ एक युवती का नहाते समय फोटो निकालने तथा शमशेर शाह के खिलाफ चाकू का धाक दिखाकर एक युवती को कैफे में बुलाते हुए उससे अश्लील हरकत करने का अपराध दर्ज किया गया. जिसके चलते आरोप लगाया जा रहा है कि, रियाजोद्दीन के चायनिज ठेले से अच्छे घरों की पढी-लिखी युवतियों को प्रेमजाल में फांसने का सुनियोजित नेटवर्क भी चल रहा था.

* भाजपा प्रवक्ता कुलकर्णी ने लगाया लव-जेहाद का आरोप
– पूरे रैकेट की जांच करने की उठाई मांग
इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने कहा कि, यह मामला अपने-आप में बेहद गंभीर है. ऐसे में पुलिस ने केवल एक एफआईआर तक सीमित न रहते हुए पूरे रैकेट की जांच करनी चाहिए. साथ ही जिन-जिन युवतियों को इस तरह से जाल में फंसाया गया है, उन्हें सामने लाते हुए न्याय दिलाया जाना जरुरी है. इसके अलावा शहर में सडक किनारे अवैध रुप से कारोबार करनेवाले हॉकर्स की गतिविधियों की भी जांच की जानी चाहिए. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने यह आरोप भी लगाया कि, आरोपी रियाजोद्दीन ने अपनी असल धार्मिक पहचान को छिपाते हुए पीडिता को अपना हिंदू नाम बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फांसा था और उसकी मुश्कीलों व मुसीबतों का फायदा उठाते हुए उसका आर्थिक व शारीरिक शोषण भी किया. जिसके चलते यह सीधे-सीधे लव-जेहाद का मामला है. जिसकी सघन तरीके से जांच की जानी चाहिए.

Back to top button