विजय वडेट्टीवार पर रवि राणा का हमला
कांग्रेस नेता के लेवल पर सवाल

* महिलाओं का सम्मान करने की दी सलाह
अमरावती/ दि.27- युवा स्वाभिमान पार्टी के नेता, विधायक रवि राणा ने कांग्र्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर तीखा हमला करते हुए विजय वडेट्टीवार की लेवल का सवाल उठाया और औकात तक निकाली. राणा ने कहा कि वडेट्टीवार क्या हैं, क्या नहीं. यह सब उन्हें पता हैं. वडेट्टीवार को अपनी सीमा में रहकर बोलने की ताकीद राणा ने की.
विजय वडेट्टीवार पिछले दिनों अमरावती आए थे. उन्होंने पूर्व सांसद और विधायक रवि राणा की पत्नी नवनीत राणा पर टीका टिप्पणी की थी. ताने मारे थे. भाजपा नेत्री नवनीत राणा ने भी विजय वडेट्टीवार के बारे में काफी कुछ कहा था. दोनों के शाब्दिक विवाद में अब रवि राणा ने वडेट्टीवार को भलाबुरा कहा.
महिलाओं का करें सम्मान
रवि राणा ने कहा कि उनकी विजय वडेट्टीवार को सलाह हैं. वडेट्टीवार के घर भी मां, बहन, बेटी हैं. महिलाओं के विषय में कैसे बोला जाता है, यह वडेट्टीवार ने सीख लेना चाहिए. रवि राणा ने कहा कि लव जिहाद प्रकरण को वडेट्टीवार समर्थन कर सकते हैं. वह कांग्रेस की परंपरा हैं. ऐसी प्रवृत्ती का बचाव करना भी समझा जा सकता हैं. किंतु एक महिला के बारे में अलग स्तर पर बोलना यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं हैं. इसलिए उनका वडेट्टीवार को मशवरा हैं की अपनी मर्यादा में रहना चाहिए. अपनी लेवल छोडकर नहीं बोलना चाहिए. राणा ने यह भी कहा कि अगली बार वे मिलेंगे तो वडेट्टीवार को निश्चित ही छोटा भाई बनकर समझाने का प्रयास करेंगे. राणा ने कहा कि वे भी वरिष्ठ हिदायत हैं. वडेट्टीवार से कहेंगे कि नाहक बोलकर बुरे नहीं बने. यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र हैं, जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता हैं.





