एक वर्ष में 196 महिलाओं को सहायता और आधार
वन स्टॉप सेंटर : पीडित महिलाओं का अधिकार का माहेर

अमरावती/दि.28- संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सहायता देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार पुरस्कृत ‘मिशन शक्ति’ योजनांतर्गत जिले का वन स्टॉप सेंटर प्रभावी साबित हो रहा है. महिला व बाल विकास मंत्रालय एवं जिला महिला व बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रुप से क्रियान्वित इस उपक्रम से एक वर्ष में 196 महिलाओं को विविध प्रकार से सहायता और आधार दिया गया.
* सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे
पारिवारिक हिंसा, यौन शोषण, महिला तस्करी, एसिड हमला अथवा किसी भी प्रकार की मानसिक और शारीरिक प्रताडना पीडित महिलाओं के लिए यह केंद्र सुरक्षित आश्रय स्थान बना है. पीडिताओं को न्याय, सुरक्षा, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, समुपदेशन, मेडिकल सहायता और अस्थायी आवास सभी सुविधा बगैर देरी करे दी जा रही है. अमरावती में 2017 से यह केंद्र अविरत सेवा देने का दावा किया गया है. संकटग्रस्त महिलाओं के लिए चौबीसों घंटे जिला स्त्री अस्पताल परिसर में यह केंद्र शुरु है. जहां फोन नंबर 9371708535 अथवा 7720884198 इन नंबर्स पर संपर्क किया जा सकता है. हिंसाचार पीडित महिला के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 भी शुरु है. कभी भी कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है.





