विविध उद्योग क्षेत्र के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया
लघु उद्योग भारती अमरावती द्वारा

अमरावती/दि.28– लघु उद्योग भारती अमरावती जिला इकाई द्वारा अमरावती जिले के विविध उद्योग क्षेत्र से जुड़े हुए संघटनाओं के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. लघु उद्योग भारती की स्थापना दिवस के निमित्य अमरावती जिले के उद्योग क्षेत्र से संबंधित विविध संगठन अध्यक्षों का सत्कार एमआईडीसी असोसिएशन परिसर हॉल में लिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश, श्री विश्वकर्मा व मां लक्ष्मी सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके की गई.
एमआईडीसी संगठन के अध्यक्ष किरण पातुरकर का सत्कार लघु उद्योग भारती के विभागीय अध्यक्ष अमित आरोकर ने शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर की. सातुर्णा औद्योगिक वसाहत के अध्यक्ष वीरेंद्र लढ्ढा का सत्कार उद्योग भारती की अमरावती इकाई की अध्यक्षा प्रीति सावजी ने किया. विनोद कलंत्री चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष का सत्कार अफाक सुबेदार अध्यक्ष नांदगांव पेठ एमआईडीसी के द्वारा किया गया. साथ ही आफाक भाई सुबेदार अध्यक्ष नांदगांव पेठ एमआईडीसी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन का सत्कार विभागीय उपाध्यक्ष आशीष सावजी ने किया.
सुरेश जैन महानगर चेंबर अमरावती अध्यक्ष इनका स्वागत महेशजी मकड़ा ने किया. साथ ही इस सत्कार कार्यक्रम में सभी मान्यवर उद्योजक एवं अतिथियों का स्वागत पुष्प देकर गजानन बरोटकर उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती अमरावती इकाई इन्होंने किया.
संचालन डॉ. मोनिका उमक ने तथा आभार प्रदर्शन प्रीति सावजी अध्यक्षा लघु उद्योग भारती के द्वारा किया गया. किरण पातुरकर इन्होंने अपने भाषण में इसकी शुरुवात का अनुभव बताया. उन्होंने कहा कर 1994 में लघु उद्योग भारती की स्थापना हुई और वह पहले अध्यक्ष रहे, उस समय काफी अड़चनों के बावजूद भी सभी व्यावसायिकों को जोड़ कर और साथ लेकर चलते रहे. उस समय विद्युत आपूर्ति में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने विद्युत बिल की भरपाई पर मिलने वाले सब्सिडी इत्यादि विषयों पर मार्गदर्शन किया.उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाए गए हैं पर उसका फायदा अब तक उद्योगों को प्राप्त नहीं हुआ हैं. क्योंकि उस में बड़े बदलाव किए गए हैं. साथ ही महाराष्ट्र शासन को इस बारे में वे स्वयंम लगातर संपर्क कर उन्हें बता रहे हैं. इस बारे में उन्होंने सभी अध्यक्षों को शुभ कामनाएं दी.
कार्यक्रम में एमआईडीसी संगठन अध्यक्ष किरण पातूरकर, सातूर्णा औद्योगिक वसाहत के अध्यक्ष वीरेंद्र लढ्ढा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद कलंत्री, नांदगाव पेठ एमआयडीसी के अध्यक्ष व युवा उद्योजक अफाक सुभेदार, महानगर चेंबर के अध्यक्ष सुरेश जैन, अमित आरोकार, आशिष सावजी, अविनाश लिंगे, गजानन बारोटकर मंजीत भाई आईसिंघानी, प्रीती सावजी, बंटी जगमलानी, डीके अग्रवाल, हर्षवर्धन देशमुख, युसूफ भाई बारामती वाला, दीपक मोरे, पीजी आंबेकर, प्रशांत सव्वा लाखे, निशाल भयानी, अशोक अग्रवाल, गोयल, शरीफ भाई, अमित त्रिवेदी, अन्वर खान, महेश मकडा, किशोर भयानी, रणजीत सिंग सिंघानी आदि उद्योजक मित्र उपस्थित थे.





