ट्रैंकर ने दो बाइक सवारों को कूचला
मेलघाट के चिखलदरा से घटांग मार्ग की घटना

चिखलदरा/दि.28- चिखलदरा से आमझरी मार्ग पर भीषण दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार 27 अप्रैल की शाम 5.30 बजे के दौरान घटित हुई. दोनों मृतक युवक धारणी तहसील के रहने वाले है. वे चिखलदरा के अंबादेवी मंदिर में दर्शन के लिए गये थे. वहां से लौटते समय यह भीषण सडक हादसा हुआ. मृतक युवक का नाम बंटी उर्फ राकेश रामिकसान पटेल हैं. जबकि दूसरे युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक चिखलदरा तहसील के घटांग मार्ग के आमझरी शिवार में सोमवार की शाम एमएच-04/सीयू-1712 क्रमांक का पानी का ट्रैंकर चिखलदरा की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा था. उसी समय चिखलदरा के अंबादेवी के दर्शन कर अपनी मन्नत पूरी कर दो युवक अपने काले रंग की पर्सल मोटर साइकिल क्रमांक एमएच-27/सीएल-1748 से गांव की तरफ वापिस लौट रहे थे. आमझरी गांव के पास के एक खतरनाक मोड पर ट्रैंकर चालक का गाडी पर से संतुलन बिगड गया और उसने दुपहिया को उडा दिया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, दुपहिया सवार का सिर पूरी तरह कूचला गया. घटना के बाद ट्रैंकर वाहन वाहन छोडकर फरार हो गया. परिसर के नागरिक तत्काल घटनास्थल की तरफ दौड पडे. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. पंचनामा कर दोनों मृतक युवकों के शव सरकारी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाये गये. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. चिखलदरा-आमझरी मार्ग पर बढती दुर्घटना के कारण नागरिकों में तीव्र असंतोष व्याप्त है. प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल उपाय योजना करने की मांग की जा रही है. मामले की जांच चिखलदरा पुलिस आगे कर रही है.





