मनपा के 4 झोन सभापति थे चुनाव हुए निर्विरोध
भाजपा की माधुरी ठाकरे और स्वाती कुलकर्णी झोन क्रमांक 1 व 2 की बनी सभापति

* जोन क्रमांक 3 में बसपा के इस्माईल लालूवाले और झोन 4 में वायएसपी के किशोर जाधव बने मिनी महापौर
अमरावती/दि.29 – आज मनपा के 5 में से 4 झोन के सभापति पद के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए. झोन क्रमांक 1 व 2 में भाजपा की माधुरी ठाकरे और स्वाती कुलकर्णी का चयन हुआ. वहीं झोन क्रमांक 3 दस्तूर नगर के सभापति पद पर बसपा के इस्माईल लालूवाले और झोन क्रमांक 4 के सभापति पद पर युवा स्वाभिमान के किशोर जाधव का निर्विरोध चयन हुआ. इस तरह से आज अमरावती महानगर पालिका को चार मिनी महापौर मिल गए. वहीं जोन क्र. 5 के सभापति पद का मामला अनिर्णित रहने के साथ ही अधर में भी लटका रहा.
बुधवार 29 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से सुदामकाका देशमुख सभागृह में मनपा के झोन सभापति चुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई. पीठासीध सभापति के रुप में जिलाधिकारी आशीष येरेकर विराजमान थे. झोन क्रमांक 1 रामपुरी कैम्प, झोन क्रमांक 2 राजापेठ, झोन क्रमांक 3 दस्तूर नगर और झोन क्रमांक 4 बडनेरा से प्रत्येकी एक नामांकन दाखिल होने से झोन क्रमांक 1 से भाजपा की माधुरी ठाकरे और झोन क्रमांक 2 से भाजपा की स्वाती कुलकर्णी को झोन सभापति के रुप में निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई. इसी तरह झोन क्रमांक 3 दस्तूर नगर और झोन क्रमांक 4 बडनेरा से भी एक-एक नामांकन दाखिल होने से झोन क्रमांक 3 से बसपा के इस्माईल लालूवाले और झोन क्रमांक 4 बडनेरा से युवा स्वाभिमान पार्टी के किशोर जाधव का निर्विरोध मिनी महापौर पद पर चयन हुआ. चारों झोन सभापति का निर्विरोध चयन होने की घोषणा होने पर पीठासीन सभापति जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने उनका पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया.
पश्चात पक्षनेता चेतन गावंडे, उपमहापौर सचिन भेंडे, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, वायएसपी गट नेता नाना आमले, बसपा व शिवसेना के गट नेता डॉ. राजेंद्र तायडे समेत पार्षद अजय जयस्वाल, सुमती ढोके, रजनी डोंगरे, मीरा कांबले, गौरी मेघवानी, मिलिंद बांबल, आशीष अतकरे, संजय तीरथकर, ऋषिकेश देशमुख, सचिन वैद्य, राधा कुरील, सुरेखा लुंगारे, संजय नरवने, एड. प्रशांत देशपांडे, गुड्डू धर्माले, प्रशांत महल्ले, माधुरी कहाले, पूर्व महापौर विलास इंगोले, मिलिंद चिमोटे, सुरेश रतावा, एमआईएम के गट नेता शेख हमीद, सैयद मुनज्जर सैयद मुदस्सर अली आदि ने भी उनका अभिनंदन किया.
* एक-एक वर्ष का रहेगा कार्यकाल
बता दें कि, स्थायी समिति एवं विषय समितियों के सभापति व सदस्यों की तरह ही जोन सभापतियों का कार्यकाल भी एक-एक वर्ष का रहेगा. वहीं महापौर व उपमहापौर पदों का कार्यकाल ढाई-ढाई वर्ष का निर्धारित किया गया है.





