लडने की बारी आयी तो किसी को भी आगे कर देते उद्धव
एकनाथ शिंदे का बडा हमला

अमरावती/दि.30 – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना उबाठा प्रमुख उद्धव ठाकरे को जमकर आडे हाथ लेते हुए कहा कि, जब लडने की बारी आती है, तो उद्धव ठाकरे किसी दूसरे को आगे कर देते है. उन्होंने यह ताना उस समय मारा, जब विधान परिषद के लिए आज प्रमुख प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये. एकनाथ शिंदे शिवसेना के दोनों प्रत्याशियों डॉ. नीलम गोर्हे और बच्चू कडू के नामांकन के वक्त मौजूद थे. शिंदे ने अंबादास दानवे की उम्मीदवारी पर उक्त बयान दिया और कहा कि, उद्धव ठाकरे ऐसे ही दूसरे को आगे कर देते हैं. तुम लडो, हम कपडे संभालते हैं. हालांकि यह उनका अंतर्गत मामला है. मुझे इस पर नहीं बोलना है.
उपरान्त पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्नों पर उन्होंने कांग्रेस को भी घेरा. शिंदे ने कहा कि, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को उम्मीदवार न देने का कारण अंतरआत्मा की आवाज से आया होगा. शिंदे ने कहा कि, आत्मा खो गई है, ऐसे लोगों को आवाज आती है क्या? यह मैं पहली बार सुन रहा हूं. 2019 में अंतरआत्मा कहा गई थी? डीसीएम शिंदे ने कहा कि, चुनाव बडे ही हंसी-खुशी के वातावरण में हो रहे है. निर्विरोध चुनाव का सभी पार्टियों ने स्वागत करना चाहिए.





