श्रमदान के साथ विधायक राणा को दी जन्मदिन की बधाईयां
निसर्गप्रेमी सांस्कृतिक आंदोलन कला मंच का उपक्रम

अमरावती/दि.2– मंगलवार 28 अप्रैल को विधायक रवि राणा ने अपना जन्मदिन सार्वजनिक उपक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया. लेकिन इसकी शुरूआत रविवार को छत्री तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम से हुई. हर रविवार को अपनी सुमधुर वाणी से संगीत की महफिल सजानेवाले निसर्ग प्रेमी सांस्कृतिक आंदोलन कला मंच द्बारा विधायक रवि राणा द्बारा घोषित दो दिवसीय सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागी होकर उन्होंने श्रमदान के साथ विधायक राणा को जन्मदिन की बधाईयां दी.
उल्लेखनीय है रविवार के अलावा निसर्गप्रेमी सांस्कृतिक आंदोलन कला मंच ने भी सोमवार को भी छत्री तालाब परिसर में सुबह के समय उपस्थिति दर्ज की थी. सोमवार को छत्री तालाब परिसर की स्वच्छता की गई. इस उपक्रम में निसर्गप्रेमी सांस्कृतिक आंदोलन कला मंच के सदस्यों ने भी उत्साह के साथ सहभाग लिया. इस उपक्रम में विधायक रवि राणा ने सहभागी होने से पूर्व अपनी माताजी का आशीर्वाद लेकर उन्होंने सर्वप्रथम छत्री तालाब स्थित निसर्गप्रेमी सांस्कृतिक आंदोलन कला मंच को भेंट देकर इस उत्साह को द्बिगुणित किया.
रविवार को सर्वप्रथम निसर्गप्रेमी सांस्कृतिक आंदोलन कला मंच द्बारा विधायक रवि राणा को आमंत्रित किया गया. इस संगीतमय कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर विधायक ने भी छत्री तालाब परिसर में पौधारोपण कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाने की कोशिश की. इस समय विधायक रवि राणा ने कहा कि छत्री तालाब परिसर के निसर्गरम्य वातावरण में खुद में छिपी कला का संगोपन करना यह अपने आप में एक बडी उपलिब्ध है. निसर्गप्रेमी सांस्कृतिक आंदोलन कला मंच के सभी सदस्यों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं. इस मंच पर मुझे आने तथा सम्मानित करने का मौका दिया. जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मुझे बधाईयां दी. इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं. भविष्य में निसर्गप्रेमी सांस्कृतिक आंदोलन कला मंच को भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडी तो मैं हमेशा सहयोग देने तत्पर रहूंगा. ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया. इस अवसर पर विधायक रवि राणा का एनएससी ग्रुप के सचिव सुरेन भांडे, सदस्य दिलीप शिरभाते, नरेंद्र झाडे, संदीप कुलकर्णी, एड. आशीष हाडके, सुशांत कठाणे व अतुल अलसपुरे द्बारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर विजय मानकर, स्वानंद खंडारे,संजय फेंगाडे, रवीन दांडगे, महेन्द्र बनसोड,डॉ. जयश्री नांदुरकर, ज्योति झाडे, हर्षा कठाणे, किरण कुलकर्णी, सुषमा शित्रे, सई हाडके, नंदिनी वरघट, अनिता रोडगे, एड. स्मिता बनसोड, अस्मिता सोमकुंवर,अश्विनी अलसपुरे, गीता प्रजापति आदि उपस्थित थे.
* इनका रहा विशेष सहयोग
निसर्गप्रेमी सांस्कृतिक आंदोलन कला मंच द्बारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक रवि राणा की उपस्थिति रहे. इसके लिए कला मंच से सदस्य अनंत पाटणे व शैलेश शिरभाते की अहम भूमिका रही. उनके विशेष अनुरोध पर विधायक रवि राणा ने केवल रविवार के आयोजन मे ंउपस्थिति दर्ज की. बल्कि दो दिवसीय सामाजिक उपक्रमों में भी निसर्गप्रेमी सांस्कृतिक आंदोलन कला मंच द्बारा विधायक राणा का विशेष आभार व्यक्त किया गया.





