खरीदी-बिक्री संघ के अध्यक्ष पद पर दिनेश ठाकरे

चांदूर रेल्वे/दि.2 – स्थानीय खरीदी-बिक्री संस्था के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव उत्साहपूर्वक संपन्न हुये. अध्यक्ष पद पर दिनेश उर्फ बालासाहब ठाकरे और उपाध्यक्ष पद पर पवन चौधरी का निर्विरोध चयन किया गया.
राजनीतिक समझौते के मुताबिक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का कार्यकाल ढाई-ढाई वर्ष निश्चित किया गया था. इस करार के मुताबिक निवर्तमान अध्यक्ष गोविंदराव देशमुख और उपाध्यक्ष पंकज शिंदे ने अपने पद का अपने-अपने पद से इस्तीफा दिया था. इस कारण रिक्त हुए इन दोनों पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया चलाई गई. सहायक निबंधक इंगले की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इन दोनों पदों के लिए प्रत्येकी एक नामांकन दाखिल होने से चुनाव निर्णय अधिकारी ने यह चुनाव निर्विरोध होने की अधिकृत घोषणा की. नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पूर्व विधायक विरेंद्र जगताप और संस्था के सभी संचालकों के हाथों पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया. इस अवसर पर संस्था के सभी संचालक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे. इस मौके पर जोरदार आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया.





