जवाहर गेट में करवा एण्ड कंपनी में भीषण आग
तडके 3 बजे की घटना, 40 लाख का नुकसान का अंदेशा

* किराना और औषधी सामग्री खाक
* दमकल की तत्परता से पाया गया समय रहते काबू
अमरावती/दि.1 – जवाहर गेट के भीतर रंगारी गली के ठीक सामने स्थित प्रवीण रामनारायण करवा की किराना दुकान करवा एण्ड कंपनी में तडके 3.25 बजे अचानक आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है. प्राथमिक अंदाज करीब 40 लाख का किराना माल, औषधी सामग्री खाक हो जाने का बताया गया. वहीं मनपा के दमकल विभाग ने तत्परता से कार्रवाई कर 5-6 घंटे की मशक्कत पश्चात आग पर पूर्ण रुप से काबू पाया. फायरमैन राजेश गजबे, निखिल बांठे, श्याम भोपले, निशांत राठोड, योगेश खर्चान, शाहबाज आदि के साथ दमकल के चालकों ने बडी मेहनत की.
जानकारी के अनुसार करवा एण्ड कंपनी में आग लग जाने की सूचना पाली प्रमुख सुनील काकडे और केंद्र प्रमुख प्रेमानंद सोनकांबले को दी गई. तुरंत उनके आदेश पर फायरमैन दकमल लॉरी लेकर मौके पर पहुंचे. आग रोकने की कोशिश शुरु की गई. दूर से ही लपटे और धुआ नजर आ रहा था. जिसके बाद दूसरी दमकल भी बुलाई गई. फिर तीसरी गाडी आने के साथ तडके 6 बजे तक आग पर पूरी तरह से नियंत्रण किया गया.
दमकल विभाग ने बताया कि, किराया शॉप का गोदाम संपूर्ण कूल करने में परेशानी आ रही थी. काफी धुआ होने से स्मोक एक्झॉस्ट की सहायता से धुआ बाहर लिया गया. धुएं का प्रमाण अधिक होने से बीए सेट का उपयोग किया गया. पांच दमकले और दर्जनों कर्मचारियों की कोशिशों से 4 घंटे में आग नियंत्रण में आयी. सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई. करवा एण्ड कंपनी के संचालकों ने बताया कि, अंदाजन 40 लाख का नुकसान हुआ है. प्राथमिक अंदाज है कि, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी. वाहन चालक नितिन इंगोले, रोहित पानतावने, सतीश वेतालकर, सलीम आदि ने योगदान किया.
कुछ वर्ष पहले इसी पंक्ति में बर्तन दुकान में भयंकर आग से करोडों का नुकसान हुआ था.





