बच्चू कडू के ‘सेना प्रवेश’ को जरांगे की साथ
अंतरवाली सराटी गांव में तय हुई थी पूरी योजना

* मंत्री उदय सावंत व जरांगे की मुलाकात में हुई थी चर्चा
छत्रपति संभाजी नगर/ दि.1- प्रहार पार्टी के मुखिया बच्चू कडू के शिंदे गुटवाली शिवसेना में शामिल होने से पहले राज्य में उद्योग मंत्री उदय सावंत ने मराठा आंदोलक मनोज जरांगे से जालना के अंतरवाली सराटी गांव में मुलाकात की थी. यद्यपी इस मुलाकात में मैत्री पूर्ण चर्चा करने की बात कहीं गई. परंतु इस मुलाकात का सिधा संबंध विधानपरिषद चुनाव के साथ ही जुडा हुआ था. ऐसी चर्चा अब जोर पकडने लगी हैं.
बता दें कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे द्बारा किए गए अनशन आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से चर्चा करने हेतु बच्चू कडू ने अंतरवाली सराटी गांव जाकर मनोज जरांगे से भेंट दी गई. वहीं किसान कर्जमुक्ति हेतु आंदोलन के दौरान बच्चू कडू को समर्थन देने हेतु मनोज जरांगे अमरावती जिले के दौरे पर पहुंचे थे. इन्हीं मेल मुलाकात में को ध्यान में रखते हुए हाल ही मंत्री उदय सावंत द्बारा किए गए अंतरवाली सराटी गांव के दौरे की ओर देखा जा रहा हैं. उल्लेखनीय है कि विगत 1 वर्ष के दौरान मंत्री उदय सावंत के छत्रपति संभाजी नगर में कई दौरे हुए. परंतु अदालत द्बारा मुंबई से आंदोलन खत्म करने हेतु कहने के बाद विजयी गुलाल लेकर लौटे. मनोज जरांगे से मिलने के लिए कोई मंत्री नहीं आया था. ऐसे में अब अचानक ही मंत्री उदय सावंत क्यों आए सवाल पूछे जाने पर मंत्री उदय सावंत ने कहा कि हमारी व जरांगे की दोस्ती हैं. सरकार के तौर पर आरक्षण उपसमिति की ओर बाकी रहनेवाले सभी कामों को पूरा किया जाएगा.
परंतु इस मुलाकात के पीछे बच्चू कडू की पार्टी के विलिनिकरण को लेकर चर्चा होने की बात भी कहीं गई. बच्चू कडू के आक्रामक रवैये और जरांगे के मराठा जाति संगठन के बीच मंत्री उदय सावंत द्बारा समन्वयक की भूमिका निभाने चित्र राजनीतिक पटल पर दिखाई दे रहा हैं.
* मराठवाडा में शिंदे सेना के भितर कलर
डेप्युटी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली शिवसेना में यद्यपी विधायकों की संख्या अच्छी खांसी हैं. परंतु पार्टी की भूमिका को बेहतरीन तरिके से रख सकनेवाला कोई नेतृत्व नहीं हैं. मीडिया के स्तर पर बाईट देने की भूमिका मंत्री संजय सिरसाठ द्बारा निभाई जा रही हैं. परंतु राजनीतिक स्तर पर संगठन को मजबूत करने की क्षमता रहनेवाला कोई नेतृत्व पार्टी के पास नहीं हैं. मराठवाडा क्षेत्र से पार्टी के पास सांसद संदीपपान भूमरे, विधायक रमेश बोरनारे, प्रदीप जयस्वाल, संतोष बांगर, संजना जाधव, बालाजी कल्याणकर तथा विधानपरिषद सदस्य हेमंत पाटिल, आनंद बोढारकर, बाबुराव कोहलीकर, तानाजी सावंत व अर्जुन खोतकर ऐसे एक सांसद व 10 विधायक हैं. परंतु मराठवाडा में पार्टी अपनी अंतर्गत कलर से जुझ रही हैं. इसके चलते बच्चू कडू के आक्रामक नेतृत्व एवं मनोज जरांगे के संगठन का मेल करने का प्रयास शुरू किया गया. ताकि मराठवाडा के साथ-साथ विदर्भ क्षेत्र में शिंदे गुटवाली शिवसेना को संगठनात्मक रूप से मजबूत किया जा सके.





