श्रद्धानंद शाला में मनाया महाराष्ट्र दिन

पूर्व छात्रा के हस्ते करवाया ध्वजारोहण

अमरावती/दि.2- श्री श्रद्धानंद सोसायटी द्वारा संचालित डॉ. मेरिया मांटेसरी कान्वेंट व श्री श्रद्धानंद इंग्लीश प्राथमिक व माध्यमिक शाला, रामपुरी कैम्प रोड यहां 1 मई महाराष्ट्र दिन उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला के संचालक प्रा. अरुण धनवटे ने की तथा प्रमुख अतिथि के रुप में संस्था कार्यकारिणी सदस्य प्रा. गंगाधर पुसतकर, शाला की मुख्याध्यापिका भारती बोके, कॉन्वेंट की मुख्याध्यापिका मालती ठाकरे उपस्थित थे.
इस अवसर पर साल 2024-25 शैक्षणिक सत्र में दसवीं की परीक्षा में 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाली पूर्व छात्रा प्राची पमनानी को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मात्र्म इस राष्ट्रीय गीत से की गई. उसके पश्चात प्राची पमनानी के हस्ते ध्वजारोहण किया गया. सभी उपस्थितों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगीत व राज्य गीत की प्रस्तुति दी. विदर्भ कला शिक्षक संघ जिला शाखा अमरावती द्वारा आयोजित जिलास्तरीय चित्र रंग भरो स्पर्धा 2025-26 में कक्षा आठवीं के छात्र सम्यक खांडेकर, कक्षा 2 की छात्रा आरुषी कटारिया तथा नर्सरी की छात्रा किंजल ठाकुर को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त होने पर शाला के संचालक तथा सदस्य के हस्ते प्रमाणपत्र व भेंट वस्तू प्रदान की गई. कार्यक्रम में शाला व कॉन्वेंट के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button