कक्षा 10 वीं का रिजल्ट जल्द
बोर्ड की तैयारी पूर्ण

अमरावती/दि.4- कक्षा 12 वीं के बाद अब कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों को परीक्षाफल का इंतजार है. महाराष्ट्र बोर्ड अतिशीघ्र कक्षा 10 वीं का भी नतीजा घोषित करने जा रहा है. अमरावती बोर्ड सूत्रों ने बताया कि, उनकी तैयारी पूर्ण हो गई है. राज्यस्तर के आदेश मिलते ही परीक्षाफल घोषित किया जाएगा और विद्यार्थियों को मार्कलिस्ट भी शालाओं के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी. इस बीच बोर्ड ने बताया कि, विद्यार्थियों को अपने कक्षा 12 वीं के उत्तर पत्रिका की झेरॉक्स कॉपी के लिए 15 मई तक आवेदन करने की समयसीमा है. वे किसी भी विषय की अपनी उत्तर पत्रिका की झेरॉक्स कॉपी बोर्ड से निर्धारित शुल्क का भुगतान कर तीन दिनों में प्राप्त कर सकते हैं. बोर्ड ने गत शनिवार को अपना कक्षा 12 वीं का परीक्षाफल घोषित किया. बीते वर्ष की तुलना में रिजल्ट दो प्रतिशत कम रहा.





