डरपोक, बहानेबाज व रोतडु हैं विरोधक
भाजपा नेता व मंत्री शेलार ने साधा निशाना

* ठाकरे के साथ गये सभी लोगों के हार जाने की बात कहीं
मुंबई/ दि. 4- भाजपा नेता व मंत्री आशीष शेलार ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव मेें भाजपा के उल्लेखनीय प्रदर्शन पर आनंद जताने के साथ ही भाजपा नेता व मंत्री आशीष शेलार ने विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा है. आशीष शेलार ने कहा कि विपक्षी डरपोक बहानेबाज व रोते रहनेवाले लोग है. जो अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पाते. यदि उनमें थोडी भी अक्ल होती तो उन्होंने आत्मचिंतन करना चाहिए.
5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल व आसाम में भाजपा के विजयी होने की संभावना जताते हुए मंत्री आशीष शेलार ने दोनों राज्यों के मतदाताओं सहित भाजपा कार्यकर्ता के प्रति आधार जताया और कहा कि केरल एवं पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहद प्रतिकूल हालात में काम करने के साथ ही तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करने के साथ ही अपने प्राणों की बाजी भी लगाई. जिसके सार्थक नतीजे आज हम सभी के सामने हैं. पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के पीछे एसआईआर की बडी भूमिका के रहने से संबंधित आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में एसआईआर की भूमिका थी तो केरल के नतीजों को लेकर विपक्षी दलों ने अपनी भूमिका स्पष्ट करना चाहिए.
इसके साथ ही भाजपा नेता व मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने शिवसेना उबाठा का साथ लिया, उन सभी लोगों को आगे चलकर चुनाव में हार का सामना करना पडा. उबाठा द्बारा तामिलनाडू में स्टेलिन एवं पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी का समर्थन किया जा रहा था. उन दोनों को हार का सामना करना पडा है. जिसके चलते अब विपक्षी दलों द्बारा हार को स्वीकार करने के बजाय अलग-अलग तरह के बहानों का रोना रोया जा रहा है.





