लक्ष्मी सॉ मिल आग में खाक

मशीनें सहित 40 लाख का नुकसान!

* रविवार रात दौडी दमकलें
अमरावती/दि.4 – हमालपुरा गांधी नगर स्थित लक्ष्मी सॉ मिल में रविवार रात भीषण आग लग जाने से लाखों का नुकसान होने का अंदेशा जताया गया. प्राथमिक अंदाज के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी. जिसमें मशीनरी सहित 40 लाख की क्षति हुई है.
दमकल सूत्रों ने बताया कि, रविवार रात गांधी नगर में सॉ मिल में आग की खबर की सूचना मिलते ही एक के बाद एक तीन दमकलें भेजी गई. फायर मैन ने बडी मुश्किल से घंटों मेहनत कर लक्ष्मी सॉ मिल की आग पर नियंत्रण पाया. तब तक काफी महंगी मशीनें और लकडी आग की भेंट चढ गई थी. 30-40 लाख का नुकसान हुआ है. जिसमें 15-20 लाख की मशीनरी होने की जानकारी सॉ मिल संचालकों ने दी है. उन्होंने बताया कि, आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. शहर में गर्मी के इन दिनों में आगजनी की घटनाएं सतत बढ रही है. तीन दिन पहले जवाहर गेट के भीतर प्रसिद्ध किराणा और जडीबूटी दुकान करवा एण्ड कंपनी में भी भीषण आग से लाखों की क्षति हो गई थी. दमकल कर्मियों ने तत्परता से आग काबू में की.

Back to top button