केले के बगीचे में व्यक्ति ने की आत्महत्या

वरुड तहसील के बारगांव की घटना

वरुड /दि.11- वरुड तहसील के बारगांव में एक व्यक्ति ने केले के बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना रविवार 10 मई को दोपहर 12 बजे उजागर हुई. मृतक का नाम पुसला ग्राम निवासी झामु उईके (50) है.
जानकारी के मुताबिक जामू उईके बारगांव में एक विवाह समारोह में गया था. विवाह समारोह निपटाने के बाद वह वापिस पुसला लौट रहा था, तब मौजा बारगांव परिसर में ही एक केले के बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही बेनोडा पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा. थानेदार विवेक देशमुख व मोर्शी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष खांडेकर तथा फारेंसिक दल घटनास्थल पहुंच गया. प्राथमिक जानकारी के बाद यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या रहने का प्राथमिक अनुमान है. मृतक के पैर न रहने से यह हत्या होने की चर्चा थी.

Back to top button