हिरण के शावक को दिया जीवनदान

रेस्क्यु कर वारसा संस्था की टीम ने सुरक्षित जंगल में छोडा

मोर्शी/दि.14- तहसील में भीषण गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण वन्यजीव आबादी की ओर रूख कर रहे है. इसी बीच गांव में भटककर पहुंचे. एक हिरण के शावक को समय रहते रेस्क्यु कर सुरक्षित जीवनदान देने की घटना सामने आयी है.
9 मई की शाम करीब 5 बजे सुलतानपुरा गांव से वारसा संस्था की हेल्पलाइन पर सूचना दी गई कि एक हिरण का शावक भटककर गांव में आ गया है. उसके पीछे कुत्ते पडे हुए है. सूचना मिलते ही वारसा संस्था के अध्यक्ष अभिलाष व्यवहारे ने तत्काल इस बात की जानकारी वनपरिक्षेत्र अधिकारी अमोल चौधरी को दी.
इसके बाद वनपाल दाले, वनरक्षक निखिल गोरे तथा वारसा रेस्क्यु टीम के प्रशांत चारे और अभिलाष व्यवहारे घटनास्थल पर पहुंचे. टीम ने गांव के एक गोठे में सुरक्षित बांधकर रखे हुए हिरण के शावक को रेस्क्यु किया और पशु चिकित्सालय ले जाकर उसका उपचार कराया. पशु चिकित्सकीय जांच में शावक पूरी तरह स्वस्थ्य पाए जाने पर उसे आरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड दिया गया.

Back to top button