अब सारे मंत्री जमीं पर!
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बिना मंत्रियों को विमान उपयोग की अनुमति नहीं

** पीएम नरेंद्र मोदी के आवाहन के बाद लागू हुआ नियम
मुंबई/दि.12 – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मंजूरी के बिना राज्य के मंत्रियों को विमान का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा, ऐसा निर्देश दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मितव्ययिता (किफायत) के आवाहन के बाद राज्य में इसे लागू किया गया है. यह जानकारी मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने दी.
उन्होंने कहा कि कभी-कभी किसी आपात स्थिति में यात्रा करनी होती है, तभी वे विमान का उपयोग करते हैं. वे साल में चार-पांच बार ही जरूरी कामों के लिए विमान से यात्रा करते हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस काफी व्यस्त रहते हैं, इसलिए वे विमान का उपयोग करते हैं. अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बिना मंत्रियों को विमान उपयोग की अनुमति नहीं होगी, ऐसा निर्देश दिया गया है.
चंद्रशेखर बावनकुले ने यह भी कहा कि उनकी अधिकतर बैठकें ऑनलाइन होती हैं और वे जिलाधिकारी या अधिकारियों को बुलाने के बजाय डिजिटल माध्यम से ही समाधान निकालते हैं.
* मंत्री नीतेश राणे के आदेश
देवेंद्र फडणवीस के निर्देश के अनुसार मंत्री नितेश राणे ने मत्स्य विकास एवं बंदरगाह विभाग को निर्देश दिए हैं. अब विभाग की सभी बैठकें ऑनलाइन होंगी. उन्होंने पेट्रोल और डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के भी निर्देश दिए हैं.





