शिवमंदिर के जीर्णोध्दार के लिए 21 हजार रूपए की आर्थिक मदद
स्व. हीराबाई गुल्हाने चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहनीय पहल

अमरावती/दि.14- स्थानीय संगमेश्वर नगर स्थित शिवमंदिर के जीर्णोध्दार के लिए स्व. हीराबाई गुल्हाने चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 21 हजार रूपए की आर्थिक मदद दी गई. ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक गुल्हाने ने मंदिर व्यवस्थापन को 21 हजार रूपए का धनादेश सौंपकर सामाजिक व धार्मिक कार्य में अपना सक्रीय सहभाग दिया. यह शिवमंदिर परिसर के भाविकों का श्रध्दा स्थान है. मंदिर के जीर्णोध्दार व सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक निधि संकलन के लिए प्रयास शुरू किए गये थे. ऐसे में स्व. हीराबाई गुल्हाने ट्रस्ट के योगदान से मंदिर के जीर्णोध्दार के काम को निश्चित रूप से गति मिलेगी.
इस अवसर पर विवेक गुल्हाने ने कहा कि धार्मिक स्थलों का जतन व संवर्धन करना समाज की सामूहिक जवाबदारी है. ऐसे उपक्रम की वजह से समाज में एकता की भावना निर्माण होती है और आगामी पीढी के लिए अपनी परंपरा का जतन करने में मदद होगी ह््ै इस तरह के सामाजिक व धार्मिक कार्य में ट्रस्ट सक्रिय है, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया. मंदिर के जीर्णाध्दार के लिए स्थानीय नागरिकों ने भी उत्स्फुर्त प्र्रतिसाद दिया. इस समय विवेक गुल्हाने सहित कानसिंह राणावत, देवीकिसन बहुरूपी, राजू देशमुख, ओम देशमुख, सचिन राउत, भीमराव इंदोरे, प्रतीक इंदोरे, सविता इंदोरे, विभा देशमुख, सुनील आमले आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे.





