अमरावती-पुणे गाडी 15-18 मई दौरान डायवर्ट

पुणे विभाग में मेगा ब्लॉक के कारण चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

* रुट बदलने से यात्रियों को हो सकती हैं दिक्कत
अमरावती/दि.13- पुणे विभाग के अकोलनेर-अहिल्या नगर-निंबलक स्टेशनों दौरान बुनियादी सुविधाओं के कामों हेतु पुणे-अमरावती और अमरावती-पुणे एक्सप्रेस का रुट 15 से 18 मई दौरान बदला गया है. उसी प्रकार नागपुर-पुणे गरीबरथ का आना और जाना एवं नागपुर-पुणे एक्सप्रेस को इस दौरान रद्द किया गया है. मध्य रेलवे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, अमरावती एक्सप्रेस को लातूर रुट से चलाया जा सकता है. यह भी बताया गया कि, केवल ट्रैक दोहराकरण कार्य के कारण कुछ दिनों के लिए ही रुट में बदलाव किया गया है. ट्रेने दोबारा अपने रुट से चलेगी.
* इस मार्ग से जाएगी अमरावती-पुणे
15-18 मई दौरान अमरावती-पुणे गाडी संख्या 11025/26 के बीच की दोनों गाडियां दौंड, कुर्डूवाडी, लातूर, परभणी, पूर्णा, अकोला होते हुए अमरावती पहुंचेगी. ऐसी ही 17 मई को गाडी संख्या 22140 पुणे-अजनी ट्रेन भी मनमाड, नाशिक रोड, कल्याण, लोणावला होते हुए पुणे जाएगी.
* रद्द की गई ट्रेने
गाडी संख्या 12114 नागपुर-पुणे गरीबरथ 15, 16, 17 मई को नागपुर से रद्द की गई है. उसी प्रकार गाडी संख्या 12113 पुणे-नागपुर गरीबरथ 16, 17, 18 मई को पुणे से रद्द की गई है. 12136 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस 16 मई को और 12135 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस 17 मई को रद्द की गई है.
* दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग
मध्य रेलवे पुणे विभाग दौंड-मनमाड विभाग के अकोलनेर-अहिल्या नगर-निंबलक स्टेशनों दौरान ट्रैक डबल किया जा रहा है. इसी संबंधी प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कामों के लिए विशेष ट्रैफिक पॉवर ब्लॉक चलाया जाएगा. अत: कुछ यात्री गाडियों का मार्ग बदलाव और कुछ को रद्द किया गया है.

Back to top button