शल्य चिकित्सक अकोला मंडल विभाग संगठना अध्यक्ष पद पर डॉ. प्रमोद पोतदार का चयन

मोर्शी/दि.14- स्थानीय उप जिला अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक प्रमोद पोतदार का चयन शल्य चिकित्सक संवर्ग अकोला मंडल विभाग ंसंगठना के अध्यक्ष पद पर किया गया है. डॉ. पोतदार ने वरूड, मोर्शी शहर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर हजारों यूनिट रक्त संकलन करने का रिकार्ड तोडा तथा महिलाओं के गर्भाशय की शस्त्रक्रिया व हर्निया हाईड्रोसील जैसी सामान्य शस्त्रक्रिया कर सामान्य नागरिकों को बडी राहत दी हैे.
डॉ. पोतदार का अकोला जिला शल्य चिकित्सक संवर्ग मंडल विभाग संगठना के अध्यक्ष पद पर चयन होने पर डॉ. संजय कोरडे, डॉ. पंकज मुले, डॉ. विवेक साबले, डॉ. संभावित, डॉ. अंकुश झोडे, डॉ. मानकर, डॉ. ऋतुजा श्रीराव, डॉ. मेघा झांमडे, डॉ. संगीता जैन, डॉ. गिरीश धोटे, डॉ. दिलीप टिंगणे तथा उपजिला अस्पताल के कर्मचारी मनीष अग्रवाल, सुजीत वानखडे, रितेश कुकडे, विनय शेलुरे, प्रकाश मंगले, प्रशांत बेहरे, आशीष पाटिल, प्रदीप पावडे, अमोल झाडे, चेतन देशमुख, नंदु थोरात, रूतु लोखंडे, वर्षा दारोकर, विद्या पाटिल, जयश्री मोरे, स्वाति बुरंगे, वृषाली भगत, सुजाता पांडे, रेश्मा बहुरूपी, प्रवीण कापडे, वसीम शेख व सभी कर्मचारियों ने अभिनंदन कर शुभकामना दी.