उतावली फाटे के निकट पेड उखडकर गिरा
तेज आंधी तुफान के चलते परतवाडा-धारणी मार्ग पर यातायात अस्तव्यस्त

परतवाडा/दि.15- परतवाडा से धारणी मार्ग पर उतावली फाटे के निकट गुरूवार की शाम तेज आंधी तुफान व बेमौसम बारिश वाला माहौल रहा तथा तेज हवाओं के चलते रास्ते के किनारे स्थित पलस का एक बडा पेड उखडकर सडक पर आ गिरा. जिसके चलते काफी समय के लिए इस रास्ते पर यातायात ठप हो गया और रास्ते पद दोनो और दुपहिया व चारपहिया वाहनों सहित यात्री वाहनों सहित लंबी-लंबी कतारे लग गई. सौभाग्य से इस घटना में कोई जीवित हानी नहीं हुई.
जानकारी के मुताबिक बिती शाम उतावली फाटा परिसर में तेज हवाओं की रफ्तार इतनी अधिक थी कि रास्ते के किनारे स्थित पेड की टहनिया टूटकर सडक पर गिरने लगी और फिर कुछ देर बाद पूरा का पूरा पेड उखडकर सडक पर आ गिरा. जिसके चलते दोनो और का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. इस समय स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने साथ मिलकर पेड की टहनियों को सडक से हटाने का प्रयास किया. लेकिन इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बुरी तरह से बाधित रहा. उल्लेखनीय है कि मेलघाट परिसर में विगत कुछ दिनों से बेमौसम बारिश तथा तेज आंधी तुफान का प्रमाण काफी अधिक बढ गया हैं.





