बाइक द्विभाजक पर चढी, युवक की मौत

मोर्शी थाना क्षेत्र की घटना

मोर्शी /दि.18- तेज रफ्तार से दौड रही मोटर साइकिल द्विभाजक पर चढ जाने से हुई दुर्घटना में बैतूल के 32 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई. यह दुर्घटना 17 मई को दोपहर 1.30 बजे के दौरान मोर्शी तहसील कार्यालय के सामने घटित हुई. हादसे में मृत युवक का नाम बाजीराव कुमरे है.
जानकारी के मुताबिक बाजीराव कुमरे यह मोर्शी के पास स्थित दुर्गवाडा में रिश्तेदार के यहां आया था. 17 मई को एमपी-48/झेडएच-6754 क्रमांक की दुपहिया से बैतूल लौट रहा था, तब अचानक गाडी पर से संतुलन बिगडने के कारण दुपहिया द्विभाजक पर चढ गई. बाजीराव के सिर पर गंभीर चोटे आने से कान और नाक से काफी रक्तस्त्राव हुआ. साथ ही उसे खून की उलटीया भी हुई. तानाजी युवा बहुउद्देशीय संस्था व टायगर ग्रुप मित्र परिवार ने जख्मी युवकों को मोर्शी उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया. वहां से उसे अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां उसे मृत घोषित किया गया. इस प्रकरण में मोर्शी पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

* दुर्घटना में युवक घायल
मोर्शी थाना क्षेत्र के येरला फाटा के पास दुपहिया और कार के बीच हुई भिडंत में अमरावती शहर का एक युवक घायल हो गया. यह दुर्घटना 16 मई की रात 8 बजे के दौरान घटित हुई. हादसे में घायल युवक का नाम अमरावती के खोलापुरी गेट निवासी आकाश गजानन खानजोडे है. जबकि आरोपी कार चालक का नाम बबनराव श्यामराव अरबट है. वह मोर्शी से नया वाठोडा जा रहा था. जबकि जख्मी आकाश मोर्शी की तरफ आ रहा था. इस प्रकरण में मोर्शी पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

Back to top button