एमडी ड्रग्ज समेत तीन गिरफ्तार
बाइक और मोबाइल समेत 1.18 लाख का माल जब्त

* ग्रामीण अपराध शाखा की चांदूर बाजार थाना क्षेत्र के खरवाडी परिसर में कार्रवाई
अमरावती/दि.18- ग्रामीण अपराध शाखा के दल ने चांदूर बाजार थाना क्षेत्र के खरवाडी परिसर में जाल बिछाकर मेफेड्रान (एमडी) की तस्करी करने वाले तीन युवकों को रंगेहाथ दबोच लिया. उनके पास से बाइक, मोबाइल समेत कुल 1 लाख 18 हजार 870 रुपए का माल जब्त किया गया है. 17 मई को तडके 2 बजे के दौरान यह कार्रवाई की गई.
क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षण सागर हटवार यह पेट्रोलिंग कर रहे थे, तब उन्हें चांदूर बाजार निवासी राजा, साद और अनवेज नामक तीन युवक हमेशा एमडी पास में रखते है. वे अमरावती से एमडी लेकर चांदूर बाजार की तरफ आते रहने की जानकारी मिली. जानकारी मिलते ही अपराध शाखा और चांदूर बाजार पुलिस के संयुक्त दल ने खरवाडी फाटा के पास देर रात जाल बिछाया और तडके 2 बजे के दौरान एक मोटर साइकिल पर आ रहे तीन युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली. तब उनके पास 7.190 ग्राम एमडी बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों के नाम चांदूर बाजार के इस्लामपुर निवासी अनवेज शहा शरीफ शहा (18), साद अहमद मुश्ताक अहमद (18) और कसाबपुरा निवासी फिदा हुसैन उर्फ राजा जाकीर हुसैन (22) को गिरफ्तार किया गया. जब्त किये गये माल की कीमत 28 हजार 870 रुपए है. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष ठाकरे, अपराध शाखा के निरीक्षक किरण वानखडे, प्रभारी अधिकारी सागर भामरे, हेड कांस्टेबल सचिन मिश्रा, रवींद्र बावणे, बलवंत दाभणे, भूषण पेठे, पंकज फाटे, प्रशिक वानखडे व विष्णु पांडे के दल ने की.





