इलेक्ट्रीक वायर चुराने वाला परप्रांतिय आरोपी धरा गया

चोरी की 8 घटनाओं की दी कबुली

* नांदगांव पेठ पुलिस की कार्रवाई
अमरावती/दि.18- नये निर्माणकार्य के इलेक्ट्रीक वायर चुराने वाले कुख्यात चोर को नांदगांव पेठ पुलिस ने रविवार 17 मई को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से चोरी का माल जब्त किया गया है. साथ ही उससे कडी पूछताछ करने पर शहर के 8 स्थानों पर चोरी की कबूली दी. गिरफ्तार आरोपी का नाम उत्तर प्रदेश के कन्नोज जिले में आने वाले मुरैय्या बु. ग्राम निवासी अंकितकुमार फुलसिंगकुमार (29) है.
नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र में विनोद रामभाउ देशमुख, प्रवीण साहेबराव राउत और श्रीराम लक्ष्मण मुले नामक व्यक्तियों के घर का नया निर्माण शुरु है. तीनों के निर्माणकार्य स्थल से इलेक्ट्रीक वायर चोरी होने से तीनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने चोरी की बढती घटनाओं को देखते हुए इलेक्ट्रीक केबल चोरी करने वालों की जानकारी ली, तब अंकितकुमार इस तरह की चोरी करता रहने की बात उजागर होते ही पुलिस ने उसे कब्जे में लिया. उससे पूछताछ करने पर चोरी की 8 घटनाएं उजागर हुई. पुलिस ने चोरी का माल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई थानेदार दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में पीएसआई गणेश राउत, हेड कांस्टेबल राजा राउत, राजीक खान, नीलेश सावीकर, शोएबुद्दीन सैयद, वैभव तिखिले, अमित ढोले और वैभव धुरंदर के दल ने की.

Back to top button