किसानो के विविध ज्वलंत प्रश्नों को लेकर शिवसेना आक्रमक
गोपाल पाटील अरबट ने पालकमंत्री को सौपा निवेदन

दर्यापूर/दि.18– दर्यापूर व अंजनगांव तहसिल में खरिप के मौसम के मुंह पर किसानों के विविध ज्वलंत प्रश्नो को लेकर शिवसेना आक्रमक हुई है. जिसमें बोगस बिज, खाद कि किल्लत और वन्य प्राणियों से किसानों की फसलों का नुकसान कि भरपाई के लिए महाराष्ट्र शासन तत्काल उपाययोजना करे अन्यथा किसान आत्महत्या का दौर शुरू ही रहेगा. ऐसा शिवसेना शिंदे गुट के जिला समन्वयक गोपाल पाटील अरबट ने कहा जिसमें उन्होंने खरीप मौसम 2026 के पूर्व किसानो की 8 प्रमुख मांगो को लेकर जिले के पालकमंत्री व राज्य के राजस्व मंत्री चद्रशेखर बाबनकुले को स्थानीय उपविभागीय कार्यालय में भेट कर निवेदन सौपा
निवेदन में कहा गया कि बोगस बिज विक्रेताओं पर कडी कार्रवाई करे, 15 जुन के पूर्व शतप्रतिशत
फसल बिमा कर्ज का वितरण करे, प्रलंबित फसल बिमा तत्काल जमा करे, 12 घंटे अखंड बिजली आपुर्ति की जाए, किटकनाशक औषधीयों पर 50 प्रतिशत अनुदान दे,मनरेगा अंतर्गत नाले व पगडंडी रास्तों का कार्य करे, 1 अक्टूबर से समर्थन मुल्य पर खरीदी केंन्द्र शुरू करे तथा जंगली सुअर, निलगाय से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान कि 30 दिनों के भितर भरपाई दे इसके अलावा कृषी यंत्रों के किराए पर नियंत्रण रखने के लिए जिलाधिकारी निश्चित दर घोषित करे ऐसी मांग निवेदन व्दारा कि गई.
इस दौरान पालकमंत्री बावनकुले ने सभी मांगे जायज है. ऐसा कहते हुए 20 मई से पुर्व जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समिक्षा बैठक में निर्णय लिया जाएगा ऐसा आश्वासन दिया. निवेदन सौपते समय शिवसेना के महेंन्द्र भांडे, गणेश गावंडे, वैभव भांडे, विनय गावंडे, दिपक कावनपुरे, विलास साखरे, नागोराव केने, गणेश घुराटे, सागर गेठे, अतुल सगणे, राम गावंडें, राहुल भुंबर, रमाकांत रहाटे, निरज नागे, मनोज गव्हाणे, नंदु निकोले, गजु चांदुरकर, सौरभ मलिये, हेमंत अमाले, सोपान वडतकर, गजु खेडकर, शरद पोरे, सौरभ वायझाले, प्रवीण पाचपोहे, शेखर डहाके, सुरज पाचखंडे, नागेश कांबे, गोकुल चांदुरकर, शरद अरबट, अनिकेत कोलमकर, परेश कडू, संजु राणे, व नंदु जाभुलकर उपस्थित थे





