जिले में आचार संहिता लागू, 18 जून को मतदान

अमरावती/दि.19– भारत चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद के 16 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के द्बिवार्षिक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इसमें अमरावती का भी समावेश होने के चलते निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी हैं. अमरावती जिले में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत यह चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी. जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की अपील की हैं. चुनाव आयोग के अनुसार सोमवार 25 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी. 1 जून को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि रहेगी. 2 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 4 जून को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी हैं. 18 जून को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. 22 जून को मतगणना की जाएगी तथा 25 जून को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी.

Back to top button