दर्यापुर कांग्रेस द्बारा राजीव गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गणमान्य ने याद किया पूर्व प्रधानमंत्री का देश विकास में योगदान

दर्यापुर/दि.23– पूरे भारत में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का स्मृति दिवस मनाया जा रहा है, इसी दौरान दर्यापुर स्थित सांसद बलवंत वानखडे के जनसंपर्क कार्यालय में दर्यापुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति सुनील पाटिल गावंडे के शुभ हाथों प्रतिमा पूजन और पुष्पहार अर्पित किया गया. उस अवसर पर सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस समय गणमान्य ने दिवंगत प्रधानमंत्री गांधी के देश विकास के योगदान का गौरवपूर्ण उल्लेख किया. आपने कहा कि भारत में कम्प्यूटर क्रांति राजीव जी की बदौलत आयी. उसी प्रकार देश की पहली और अग्रणी कार कंपनी मारूति की स्थापना राजीव गांधी के हस्ते ही हुई थी.
कृषि उत्पन्न बाजार समिति दर्यापुर के संचालक गजानन पाटिल देवतलेे, भारत आठवले, युवक कांग्रेस नेता इंजि. नितेश वानखडे, नंदकुमार कांबले वर्धा, चंद्रकांत काकडे महाराष्ट्र प्रदेश सचिव वर्धा, जितेंद्र राऊत विभागीय कांग्रेस सचिव अकोला, नगरसेवक असलम भाई घाणिवले, शिवाजीराव देशमुख, दिलीप गवई, दादाराव इंगले, राज इंगले, राजेंद्र वानखडे, प्रजोत कुर्हाडे आदि मान्यवर उपस्थित थे. उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Back to top button