ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता शिथील करने राज्य चुनाव आयोग को भेजा पत्र

चुनाव से गांव का संबंध नहीं, विकास कार्य न रोके

* विधायक प्रताप अडसड की मांग
धामणगांव रेलवे/दि.25 – विधान परिषद चुनाव के दौरान लागू आचार संहिता में ग्रामीण क्षेत्रों को राहत देने की मांग विधायक प्रताप अडसड ने राज्य चुनाव आयोग से की है. उन्होंने शनिवार को पत्र भेजकर कहा कि, जिप और पंस में प्रशासक कार्यरत होने से ग्रामीण क्षेत्रों का इस चुनाव प्रक्रिया से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है. विधायक अडसड ने बताया कि, आचार संहिता के कारण ग्रामीण भागों में पगडंडी रास्ते, पुल निर्माण, नालियां, सडके तथा पेयजल संकट से जुडे कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रभावित हो रहे है. बारिश शुरु होने से खेतो तक पहुंचने वाले रास्तों का निर्माण जरुरी है.

* ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता चुनाव प्रक्रिया से बाहर
विधायक प्रताप अडसड ने कहा कि, अमरावती जिले में जिप और पंस के चुनाव अभी तक नहीं हुए है. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि और मतदाता विधान परिषद चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं है, फिर भी आचार संहिता लागू होने से गांवों के विकास कार्य ठप पडे है.

* ग्रामीणों और किसानों को हो रही परेशानी
विधायक अडसड ने कहा कि, समय पर विकास कार्य पूरे नहीं होने पर ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड सकता है. उन्होेंने मांग की है कि, अमरावती जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता शिथिल कर विकास कार्यो को अनुमति दी जाए.

Back to top button