रेलवे ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रद्द

अमरावती-पुणे और नागपुर-पुणे सेवाएं प्रभावित

अमरावती /दि.25– सेंट्रल रेलवे के पुणे डिवीजन में दौंड-मनमाड सेक्शन पर विसापुर, रांजनगांव और सरोला स्टेशनों के बीच डबलिंग कार्य के चलते ‘प्री-नॉन इंटरलॉकिंग’ और ‘नॉन-इंटरलॉकिंग’ कार्य किया जाएगा. इसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिए गए हैं.

* अमरावती-पुणे और नागपुर-पुणे ट्रेनें रद्द
रेलवे प्रशासन के अनुसार निम्न ट्रेनें रद्द रहेंगी. ट्रेन नंबर 11026 अमरावती-पुणे एक्सप्रेस 27 और 29 मई को अमरावती से रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 11025 पुणे-अमरावती एक्सप्रेस 28 और 30 मई को पुणे से रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 01458 नागपुर-पुणे स्पेशल 28 मई को नागपुर से रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 01457 पुणे-नागपुर स्पेशल 27 मई को पुणे से रद्द रहेगी.

* कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
– ट्रेन नंबर 12130 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस 26 और 28 मई को मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत और लोनावाला मार्ग से पुणे पहुंचेगी.
– ट्रेन नंबर 11026 अमरावती-पुणे एक्सप्रेस 27 और 28 मई को अकोला, पूर्णा, परभणी, लातूर रोड, कुर्दवाड़ी और दौंड मार्ग से पुणे जाएगी.
– ट्रेन नंबर 11025 पुणे-अमरावती एक्सप्रेस 28 और 29 मई को दौंड, कुर्दवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, पूर्णा और अकोला मार्ग से अमरावती पहुंचेगी.
– ट्रेन नंबर 22141 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस 28 मई को लोनावाला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड और मनमाड मार्ग से नागपुर जाएगी.
– रेलवे प्रशासन के अनुसार कुल 15 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है.

* कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी
– ट्रेन नंबर 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 30 मई को अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से रवाना होगी.
– ट्रेन नंबर 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल भी 30 मई को पुणे से तीन घंटे देरी से रवाना होगी.
– रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

Back to top button