पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि और ईंधन संकट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

मोदी सरकार पर जनता की आर्थिक लूट का आरोप

अमरावती/दि.26 – पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी तथा ईंधन संकट के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अमरावती शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार, 26 मई को जोरदार आंदोलन किया गया. आंदोलन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू शेखावत ने किया. इस दौरान मनपा विरोधी पक्ष नेता विलास इंगोले तथा पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले चार दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 8 रुपये की वृद्धि कर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी ईंधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.
आंदोलन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर किसानों, मजदूरों और मध्यमवर्ग की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ईंधन संकट दूर नहीं किया गया और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की गई, तो कांग्रेस राज्यभर में और अधिक तीव्र आंदोलन करेगी. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी सरकार मुर्दाबाद, पेट्रोल-डीजल महंगाई बंद करो, जनता की लूट बंद करो, जनता को लूटने वाले मुर्दाबाद, मोदी सरकार हटाओ, जनता की आवाज सुनो, कितना लूटोगे मोदी?, अब बस करो मोदी’ जैसे नारे लगाए.
इस अवसर पर प्रमुख रुप से कांग्रेस के शहराध्यक्ष बबलू शेखावत, मनपा विपक्ष नेता विलास इंगोले, पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे, पार्षद विक्की वानखड़े, युवक कांग्रेस के नीलेश गुहे, नितीन काले, अनिकेत ढेंगले, महिला कांग्रेस अध्यक्षा जयश्री वानखड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष भैय्या पवार, विनोद मोदी, राजेंद्र वर्मा, संजय चौधरकर, सलीम मिरावाले, अरुण जयस्वाल, अशोक डोंगरे, अभिनंदन पेंढारी, गजानन जाधव, गजानन राजगुरु, विठ्ठल मरापे, संजय बोबडे, अमोल उगे, अरुण बनारसे, संदेश सिंघई, शिल्पा राउत, कांचन खोडके, शिरीन खान, जयश्री मरापे, किरण चांदवडकर, डॉ. अर्चना आत्राम, प्रथमेश गावंडे, अनिकेत क्षीरसागर, चेतन खोपे, कार्तिक कडुकर, मयूर तायडे, सतीश गवई, प्रीतम ठाकुर, प्रकाश नगराले, शेखर सुरमवार, अशफाक खान, रफीक भाई चीकूवाले, राजाभाउ हाडोले, सुरेश रतावा, राजू भेले, प्रशांत महल्ले, प्रदीप अरबट, ज्ञानेश्वर झोंबाले, दिनेश खोडके, विजय वानखडे, नाना बारबुद्धे, गजानन रडके, मोहन पुरोहित, श्रीधर पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Back to top button