रामपुरी कैम्प परिसर में तेंदुआ दिखने की अफवाह से मचा हडकंप
परिसर में रहनेवाले लोगो में जबरदस्त डर व दहशत

* सुचना मिलते ही पुलिस एवं वन विभाग के दल पहुंचे मौके पर
*तमाम खोजबीन के बाद भी तेंदुए का अतापता नहीं चला
अमरावती/दि.26- स्थानीय रामपुरी कैम्प परिसर में आज दोपहर बाद उस समय अच्छा खासा हडकंप मच गया जब परिसर में स्थित एक दुकान के संचालक ने दावा किया कि उसने अपनी दुकान के पास तेंदुए को देखा और वह तेंदुआ रामपुरी कैम्प परिसर स्थित बगीचे की ओर गया है. यह खबर एक कान से होते हुए दूसरे कान तक पहुंची और जंगल की आग की तरह फैली. जिसके चलते पूरे परिसर में अच्छे खासे डर और दशहत का माहौल बन गया. खास बात यह भी रही कि इस बात की सूचना मिलते ही गाडगे नगर पुलिस सहित वन विभाग के पथक तुरंत ही मौके पर पहुंचे तथा तेंदुए की खोजबीन करनी शुरू की. लेकिन समाचार लिखे जाने तक पूरे परिसर में कोई तेंदुआ दिखाई नहीं दिया. हालांकि इसके बावजूद रामपुरी कैम्प बगीचे के आसपास तेंदुआ देखने की चाहत में तमाशबीनो की अच्छी खासी भीडभाड लगी हुई थी. तथा तेंदुए को लेकर चर्चाओ एवं अफवाहो का दौर भी जबरदस्त तरीके से गर्माया हुआ था.





