ईद उल अज़हा की नमाज़ कल सुबह 7:45 बजे होगी अदा

मिस्किन शाह मस्जिद ट्रस्ट कमेटी एवं कब्रिस्तान ट्रस्ट कमेटी का अहम फैसला

अमरावती/दि.27- स्थानीय हाथीपुरा स्थित मिस्किन शाह मस्जिद ट्रस्ट कमेटी एवं कब्रिस्तान ट्रस्ट कमेटी की ओर से ईद उल अज़हा की नमाज़ को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. ट्रस्ट कमेटियों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हैदरपुरा स्थित ईदगाह में ईद उल अज़हा की नमाज़ कल गुरूवार 28 मई को सुबह ठीक 7:45 बजे अदा की जाएगी.
कमेटियों ने शहर एवं आसपास के मुस्लिम समाज के लोगों से समय पर ईदगाह पहुंचने की अपील की है, ताकि नमाज़ शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके. साथ ही नमाज़ के दौरान अनुशासन बनाए रखने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया गया है.
बता दें कि हैदरपुरा ईदगाह में हर वर्ष बड़ी संख्या में नमाज़ी ईद की नमाज़ अदा करने पहुंचते हैं. इस वर्ष भी हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. ईद उल अज़हा को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. ट्रस्ट कमेटियों ने भाईचारे, अमन और इंसानियत का संदेश फैलाने की अपील करते हुए सभी नागरिकों को ईद उल अज़हा की मुबारकबाद दी है.

Back to top button