कूलर में पानी डालते समय बिजली का झटका
बाप-बेटे की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु

चंद्रपुर/दि.28 – जिले में गर्मी की तीव्र लहर शुरू होने के कारण ठंडक पाने के लिए नागरिकों द्वारा घरों में कूलर का उपयोग बढ़ गया है. हालांकि कूलर के कारण जानलेवा दुर्घटना होने की चौंकाने वाली घटना गुरुवार को चंद्रपुर शहर में घटी. चालू कूलर में पानी डालते समय बिजली का झटका लगने से बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से इलाके में शोक व्यक्त किया जा रहा है. यह घटना गुरुवार सुबह दस बजे के करीब शहर के इंदिरानगर रेलवे मार्ग के पास घटी. वामन मांडवे घर के कूलर में पानी डाल रहे थे, तभी उन्हें अचानक बिजली का जोरदार झटका लगा. वे नीचे गिर गए. पिता को नीचे गिरा देखकर बेटा राहुल मांडवे मदद के लिए उनके पास गया. हालांकि उसे भी बिजली का जोरदार झटका लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, ऐसी जानकारी पुलिस ने दी.





