कृषि केन्द्र में निकृष्ट खाद का अवैध धंधा

पापलगांव के राधे- राधे कृषि सेवा केन्द्र पर ग्रामीण एलसीबी का छापा

* 30 टन निकृष्ठ रासायनिक मिश्र खाद का स्टॉक जब्त, जांच जारी
अमरावती /दि.29– किसानों के साथ जालसाजी करते हुए नकली एवं निकृष्ठ दर्जे वाली खाद की बिक्री करनेवाले एक बडे रैकेट का ग्रामीण पुलिस ने पर्दाफाश किया है. मंगरूल चव्हाला पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत पापलगांव स्थित राधे-राधे कृषि सेवा केन्द्र के गोदाम पर छापा मार कर 30 टन निकृष्ठ दर्जे वाली रासायनिक निकृष्ठ खाद की खेत को जब्त किया गया. इस मामले में नामांकित कंपनी के मैनेजर व कृषि केन्द्र चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच करनी शुरू की गई. छापे की कार्रवाई 27 मई को दोपहर 12.30 से 3 बजे के दौरान की गई. इस समय कृषि विभाग के उडनदस्ते के अधिकारी भी उपस्थित थे.
इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक कृषि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पापलगांव स्थित राधे-राधे कृषि सेवा केन्द्र के गोदाम में निकृष्ठ दर्जे वाले रासायनिक मिश्र खाद का स्टॉक रखा हुआ है. जिसके बाद कृषि विभाग के उडनदस्ते ने तुरंत उक्त गोदाम पर पहुंचकर छापा मारा. जहां से 600 बोरों में भरी हुई 30 टन रासायनिक मिश्र खाद जब्त की गई. जिसकी कीमत 6 लाख 81 हजार रूपए आंकी गई. खाद के स्टॉक को अनधिकृत जगह पर रखा गया था. साथ ही उक्त खाद प्रमाणिक एवं गुणवत्तापूर्ण है अथवा नहीं, इसे लेकर भी संदेह हुआ. जिसके चलते खाद के सेम्पल लेकर उन्हें प्रयोगशाला में भेजने की तैयारी की गई. साथ ही साथ इस मामले की सूचना मंगरूल चव्हाला पुलिस सहित ग्रामीण पुलिस को दी गई. जिसके बाद पंचायत समिति गजानन गिर्‍हे की शिकायत के आधार पर भारत एग्रो एक्सपोर्ट कंपनी के प्रोडक्शन मैनेजर सहित मनमत रामराव अर्जुन (उरली, पुणे) एवं राधे- राधे एग्रो सेवा केन्द्र के संचालक पवन गोवर्धन येवतकर (45, पापल, तह. नांदगांव खंडे) के खिलाफ अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं रासायनिक खाद नियंत्रण आदेश 1985 की विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया.
यह कार्रवाई पंस कृषि अधिकारी गजानन गिर्‍हे, गुण नियंत्रक संजय पाटिल, तंत्र अधिकारी नितिन लोखंडे, मुहीम अधिकारी प्रवीण खर्चे व विराज देशमुख के पथक द्बारा की गई.

Back to top button