मजदूरों के पैसों को लेकर दोस्तों के बीच मारपीट

सिर पर ईट मारकर युवक को किया घायल

माहुली जहांगीर /दि.29 – माहुली जहांगीर थाना क्षेत्र में आने वाले यावली शहीद गांव में मजदूरी के पैसों को लेकर उपजे विवाद में एक युवक पर ईट से हमला कर उसे घायल कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक यावली शहीद निवासी वेदांत तुलसीदास ठाकरे (20) नामक युवक और आरोपी आपस में दोस्त है. शिकायतकर्ता वेदांत, आरोपी और उसके दो अन्य दोस्तों ने गांव में ट्रैक्टर से प्याज उतारने का काम लिया था. काम पूरा होने के बाद मालिक ने मजदूरी के पैसे शिकायतकर्ता वेदांत के फोन पे खाते में भेज दिये. घटना बुधवार की रात 9 बजे के दौरान घटित हुई. वेदांत के मुताबिक आरोपी मयूर प्रेमदास गोंडाणे (20) ने वेदांत से मजदूरी के पैसे मांगे. वेदांत ने आरोपी से कहा कि, उसके कितने पैसे बनते है यह वह हिसाब कर लें. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया. आरोप है कि, विवाद के दौरान आरोपी गालीगलौज करने लगा. जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सडक पर पडी ईट का टूकडा उठाकर शिकायतकर्ता के सिर पर मार दिया. जिससे वह धायल हो गया. घटना के दौरान मौजूद दोनों दोस्तों में से एक ने बीच-बचाव कर झगडा शांत कराया.

Back to top button