मेलोडी बांटकर ईंधन दरवृद्धि के खिलाफ अनोखा आंदोलन

दर्यापुर में कांग्रेस का जोरदार आंदोलन

* सांसद वानखडे के नेतृत्व में तहसीलदार को निवेदन सौंपा
दर्यापुर /दि.30- केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईंधन दरवृद्धि के विरोध में दर्यापूर तालुका कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को कृषि उत्पन्न बाजार समिति के पेट्रोल पंप पर अनोखे तरीके से आंदोलन किया गया. इस दौरान नागरिकों को ‘मेलोडी’ चॉकलेट बांटकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध दर्ज कराया गया. आंदोलन के बाद तहसीलदार को विभिन्न मांगों का निवेदन भी सौंपा गया.
इस आंदोलन में सांसद बलवंत वानखड़े की प्रमुख उपस्थिति रही. साथ ही सहकार नेता एड. श्रीरंग पाटील अरबट, पूर्व नगराध्यक्ष विक्रमसिंहजी परिहार, आत्मा कमेटी के अध्यक्ष संजय बेलोकार, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति सुनील पाटील गावंडे, पंचायत समिति के पूर्व सभापति प्रदीप बाप्पू देशमुख, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्षा श्रीमती कांचनमाला गावंडे भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर बाजार समिति के संचालक राजेंद्र पाटील वढाल, कांग्रेस पक्ष के शहराध्यक्ष अतिष शिरभाते, कांग्रेस अल्पसंख्याक विभाग के जिला महासचिव सयद राजिक भाई, खरेदी विक्री संघ के संचालक दिनकरराव गायगोले, बाजार समिति के संचालक भारत आठवले, बाजार समिति के संचालक असिफ भाई खान, अजित भाऊ देशमुख, संजय चव्हाण, दिनकरराव देशमुख, दिवाकरराव देशमुख, खरेदी विक्री संघ के संचालक बालासाहेब टोले, संचालक राजेंद्र नागपुरे, संचालक प्रशांतराव देशमुख, सुभाष पाटील गावंडे, डॉ. अविनाश ठाकरे, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नितेश वानखड़े, नानासाहेब धाबे, युवक कांग्रेस के तालुका अध्यक्ष सागर देशमुख, पूर्व नगरसेवक पप्पू पाटील होले, अस्लम भाई मन्सूरी, सय्यद नदीम, अस्ञ्च्लम घाणीवले, जावेद शहा, शेख आदिल, सय्यद जुबेर, शेख रहमान, शेख आरिफ, विशालराव देशमुख, पूर्व नगरसेवक शिवाजीराव देशमुख, दादाभाऊ इंगले, सचिन टाले, पप्पू पाटील टिंगरे, मंगल बुंदीले, नंदू शेठ लढा, श्रीजित ठाकरे, सुरेंद्र कडू, जगदीश कंबे, ऋषीकेश काले, सुनील डोंगरदिवे, साहेबराव गावंडे, राजकुमार खाडे, राहुल खडे, विनोद सदनाशिव सहित कांग्रेस पक्ष के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
बढ़ती ईंधन दरों के कारण आम नागरिकों की कमर टूट गई है और महंगाई के कारण जीवनावश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. केंद्र और राज्य सरकार को ईंधन पर लगने वाले कर कम करके आम जनता को राहत देनी चाहिए, ऐसी मांग इस अवसर पर की गई. आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. तहसील के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्स्फूर्त प्रतिसाद और बड़ी संख्या में उपस्थिति के कारण आंदोलन को विशेष महत्व प्राप्त हुआ.

Back to top button