सोनाली शिरभाते स्टुडंडट ऑफ द ईयर

पुणे में हुआ ग्रैंड कन्वोकेशन सेरेमनी

* विविध हीलिंग पध्दति उर्जा उपचार
अमरावती/दि.30 – शहर के प्रतिष्ठित क्रिष्णाई सारीज की संचालिका सोनाली नंदू शिरभाते का हाल ही में पुणे में हुए ग्रैंड कन्वोकेशन सेरेमनी में बेस्ट अचीवर और स्टुडंट ऑफ द इयर के रूप में गौरव किया गया. वे नेशनल ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय केसेस भी ऑनलाइन रूप से उम्दा तरीके से हेंडल करती है. वे प्रभावी रूप से कार्यरत हैं. उनके यजमान नंदू शिरभाते और पुत्री पर्ल शिरभाते एवं समस्त परिवार उन्हें साथ, सहयोग, सपोर्ट करता आया है.
उल्लेखनीय है कि सोनाली शिरभाते वेदाइसेन्स हॉलिस्टिक हिलिंग की संचालिका है. स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्सपर्ट है. वास्तु एक्सपर्ट है. काउन्सलर हिलर और मेंटॉर है. हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आपने ला दिया है. ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों ही रूप से काउंसलिंग हीलिंग और मेडीटेशन के माध्यम से अनेक को मानसिक शांति एवं बेहतर स्वास्थ्य, आत्म विश्वास और जीवन में आगे बढने की प्रेरणा सोनाली शिरभाते ने दी है.
उनका अपना जीवन प्रवास प्रेरणादायी है. उनकी आदरणीय गुरू डॉ. मंजूषा तांडेकर ने उन्हें बेस्ट अचिवर और स्टुंडंट ऑफ द इयर अवार्ड देकर सम्मानित किया है. सोनाली शिरभाते पिछले 16 वर्षो से क्रिष्णाई सारीज प्रतिष्ठान की सफल संचालिका भी है. कार्यक्रम में आयएमए के पुणे अध्यक्ष राजन संचेती, विंग्स पब्लिकेशन के दीपक प्रभात, नागपुर के शंकरराव पहाडे, पुणे ब्रेनवे फाउंडेशन के डॉ. अशोक सोनवने, महेश तांडेकर और अन्य की प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थिति रही.

Back to top button