निजी फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर रख विवाहिता की बदनामी

अकोला के युवक पर अंजनगांव सुर्जी में मामला दर्ज

अमरावती /दि.2– प्रेम संबंधों के चलते निर्माण हुए विवाद के चलते एक 31 वर्षीय विवाहिता को मानसिक रुप से परेशान कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनामी करने की घटना अंजनगांव सुर्जी में उजागर हुई है. इस प्रकरण में पुलिस ने रविवार को अकोला के एक आरोपी के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज किया है.
अंजनगांव सुर्जी निवासी एक 31 वर्षीय महिला के अकोला निवासी अंकेश बद्रीप्रसाद साहू (30) नामक युवक के साथ प्रेम संबंध थे. इन संबंधों का दुरुपयोग करते हुए आरोपी अंकेश ने पिछले कुछ माह से महिला को मोबाइल पर कॉल कर मानसिक रुप से परेशान करना शुरु किया. इतने पर ही न रुकते हुए आरोपी ने पीडिता को अश्लील गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी. साथ ही आरोपी ने पीडिता के साथ निकाले निजी फोटो उसके वॉट्सएप अकाउंट से लिंक कर सीधे खुद के वॉट्सएप स्टेटस पर रखे और सार्वजनिक रुप से पीडिता की समाज में बदनामी करने का प्रयास किया. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने 31 मई को विनयभंग का मामला दर्ज किया है. मामले की जांच एपीआई प्रशाली काले आगे कर रही है.

Back to top button