माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा बालाजीपुरम एवं नर्मदापुरम यात्रा

अधिक मास के उपलक्ष में

अमरावती /दि.5 – अमरावती जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष किरण मूंदड़ा सचिव वनीता डागा द्वारा गत 30 मई को अपने कार्यकाल के नए सत्र की शुरुआत की. अधिक मास पर्व के उपलक्ष्य में आस्था, संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए होशंगाबाद स्थित (नर्मदापुरम) की भावभक्तिपूर्ण यात्रा का सफल आयोजन किया गया.
यात्रा का शुभारंभ केरपानी स्थित जागृत हनुमानजी के दर्शन से हुआ. वहां से आगे की ओर अग्रसर हो मध्य प्रदेश में स्थित बालाजीपुरम के दर्शन का लाभ उठाया. बालाजीपुरम में दर्शन एवं नाश्ते का कार्यक्रम संपन्न हुआ. नर्मदा पुरम सेआगे कुछ किलोमीटर दूरी पर सतलनपुर स्थित शक्तिपीठ मंदिर मां बीजासेन देवी के दर्शन कर सभी बहनें नर्मदापुरम पहुँचीं, जहाँ सेठानी घाट पर श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ स्नान-दान का पुण्य लाभ प्राप्त किया. जिले से सम्मिलित हुई 31 बहनों ने मां नर्मदा जी को चूनरी मनोरथ, अभिषेक पूजा, दीपदान विधि के उपरांत भोजन प्रसादी ग्रहण कर पुनः अमरावती के लिए प्रस्थान किया गया.
अमरावती जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष किरण मूंदड़ा सचिव वनीता डागा इस यात्रा में सहभागी बनीं सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करती है. इस यात्रा में सहभागी बनीं आदरणीय बहनें-संगीता राठी, सुनीता मालाणी, मोना इन्नानी, राधा काकानी, शोभा इन्नानी, शोभा लड्ढा, पूजा राठी, पल्लवी टावरी, लीला राठी, मालती सिंकची, रचना सुदा, राजश्री नावंदर मंगला तापड़िया, पूनम चांडक, शोभा डागा, मंजू लड्ढा, शीला चांडक, निर्मला चांडक , रेखा नेहरे, सुषमा गांधी, सुषमा राठी, प्रमिला चांडक, दिशा राठी, किरण जोशी सभी का संगठन हार्दिक आभार व्यक्त करता है. प्रोजेक्ट डायरेक्टर मालती सिंकची, राजश्री नावंदर, सदाकवर भूतड़ा वरुड, राजश्री नावंदर एवं उमा चितलांगे परतवाड़ा इस यात्रा को सफल बनाने में बहुत मेहनत की.

Back to top button