अमरावती विधान परिषद चुनाव में एक और रोचक मोड

निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत महल्ले ने नामांकन लिया वापिस

* खुद को कांग्रेस पार्टी का बताया समर्पित कार्यकर्ता
* चुनाव में कांग्रेस के साथ रहने का किया दावा
अमरावती/दि.4 – अमरावती स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद की सीट हेतु आगामी 18 जून को होने जा रहे चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दावेदार रहनेवाले अमरावती मनपा के कांग्रेस पार्षद प्रशांत श्रीधरराव महल्ले ने अपना नामांकन आवेदन पीछे ले लिया.
आज जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष येरेकर ने समक्ष खुद उपस्थित रहते हुए अपना नामांकन पीछे लेने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्षद प्रशांत महल्ले ने बताया कि वे अमरावती मनपा में कांग्रेस की ओर से पार्षद रहने के साथ ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भी है. उन्हें पार्टी से विधान परिषद के लिए टिकट मांगते हुए निर्दलीय दावेदार के तौर पर अपना नामांकन प्रस्तुत किया था. लेकिन पार्टी द्बारा उनके स्थान पर किसी अन्य को दावेदारी दी गई है. क्योंकि अब अमरावती सीट से विधान परिषद के चुनाव हेतु कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी है तो उन्होंने पार्टी नेतृत्व के आदेश को स्वीकार करते हुए अपना नामांकन पीछे लेने का निर्णय लिया है.
इसके साथ ही पार्षद प्रशांत महल्ले ने यह भीकहा कि चुनाव मैदान से अपने कदम पीछे लेने के बाद वे पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी एवं पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में है. प्रशांत महल्ले द्बारा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर डायर किया गया नामांकन पीछ लिए जाने के चलते अमरावती विधान परिषद सीट हेतु होने जा रहे चुनाव में राजनीतिक समीकारण एक बार फिर कुछ हद तक बदल गये है. ऐसे में अब चुनाव परिणाम को लेकर और भी अधिक उत्सुकता वाला माहौल देखा जा रहा है.

Back to top button