पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जयंती पर शिवसेना उबाठा द्वारा श्रद्धांजलि

अमरावती/दि.6– लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर की जयंती के अवसर पर शिवसेना उबाठा पार्टी की ओर से शिवसेना कार्यालय, अमरावती में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों ने अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें विनम्र अभिवादन किया.
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, न्यायप्रिय प्रशासन, लोककल्याणकारी नीतियों और समाजसेवा के माध्यम से आदर्श शासन की मिसाल कायम की थी. धर्म, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनका योगदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है. इस अवसर पर उपस्थित शिवसैनिकों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के विचारों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में उनके जीवन और कार्यों को याद करते हुए कहा गया कि वे कर्तृत्व, त्याग, लोककल्याण और सुशासन की साक्षात प्रतिमूर्ति थीं. कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनंत गुढे, प्रदीप बाजड, नितीन तारेकर, देशमुख काका, अशोक इसाल, राजेंद्र व्यवहारे, बालासाहेब डाहाके, प्रशांत काले, शुभम पाटील सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक और युवासैनिक उपस्थित रहे. इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर को जयंती पर कोटि-कोटि नमन अर्पित किया.

Back to top button